Mi Fan Festival 2019 सेल: Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 को आज खरीदने का सुनहरा मौका

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 आज एक फिर भारत में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जानें फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Mi Fan Festival 2019 सेल: Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 को आज खरीदने का सुनहरा मौका

Mi Fan Festival 2019 Sale: Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 को आज खरीदने का सुनहरा मौका

ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से
  • Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत है 9,999 रुपये
  • '48 Megapixel Camera' वाला स्मार्टफोन है Redmi Note 7 Pro
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 आज एक फिर भारत में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7 की बिक्री ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट (Flipkart) और Mi.com पर होगी। आमतौर पर Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 की फ्लैश सेल बुधवार को आयोजित की जाती थी। लेकिन मी फैन फेस्टिवल 2019 (Mi Fan Festival 2019) सेल के दौरान Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 की सेल हर दिन दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है और आज एक बार फिर ये हैंडसेट उपलब्ध होंगे। ध्यान दें कि Mi Fan Festival 2019 का आज अंतिम दिन है।

फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर दोपहर 12 बजे Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) और Redmi Note 7 (रिव्यू) की सेल शुरू होगी। आइए अब आपको रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7 की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।


भारत में Redmi Note 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू।

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो दोनों ही हैंडसेट के साथ टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट और Airtel TV का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से 198 रुपये या उससे अधिक के रीचार्ज पर डबल डेटा ऑफर दिया जा रहा है।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।
 

Redmi Note 7 Pro कैमरा

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके अलावा आपको फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 और इंफ्रेड सपोर्ट शामिल है। सॉफ्टेवयर की बात करें तो Redmi Note 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।
 

Redmi Note 7 कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। याद करा दें कि चीन में उतारे गए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »