Redmi Note 7 का भारतीय वेरिएंट हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Redmi Note 7 को भारत में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Xiaomi ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 फरवरी 2019 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi India ने इस फीचर की मौज़ूदगी का दिया इशारा
  • रेडमी नोट 7 में 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर हो सकता है
  • Redmi Note 7 Pro का चीनी वेरिएंट Redmi Note 7 के नाम से आ सकता है

Photo Credit: Twitter/ Redmi India

Redmi Note 7 को भारत में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Xiaomi ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है। कंपनी ने एक तस्वीर में इंसान खोजने के लिए कहा है। इमेज में 7 नंबर का इस्तेमाल हुआ है और इसमें छिपे हुए मैसेज हैं जो इस रेडमी स्मार्टफोन के फीचर का खुलासा करते हैं। टीज़र में इस्तेमाल की गई तस्वीर से पता चला है कि भारत में लॉन्च होने वाले Redmi Note 7 वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर और 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर हो सकता है। संभव है कि Xiaomi अपने Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट को भारत में Redmi Note 7 के नाम से लाए। इसके अलावा Xiaomi के एक अधिकारी ने दावा किया है कि भविष्य में और मिड-रेंज स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे।

Redmi India के ट्विटर हैंडल से कुछ अनसुलझी पहेलियों वाले इमेज को साझा किया गया है। कॉन्टेस्ट इमेज में प्रशंसकों को तस्वीर में इंसान खोजने को कहा गया है। इंसान की खोज करते वक्त तस्वीर में हमें भी एक इशारा मिला है। तस्वीर इशारा देती है कि रेडमी नोट 7 के भारतीय वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। याद रहे कि बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 7 वेरिएंट में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हो सकता है कि भारतीय वेरिएंट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आए। एक कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए Redmi India ने यह भी इशारा दिया कि यह फोन 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर से लैस हो सकता है। चीनी वेरिएंट Samsung GM1 सेंसर के साथ आता है। ये सारी जानकारियां भारत में रेडमी नोट 7 प्रो को रेडमी नोट 7 के नाम से लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है।
 

दूसरी तरफ, शाओमी के प्रोडक्ट मैनेजर वैंग टैंग थॉमस ने वीबो पर खुलासा किया है कि इस साल कंपनी के और मिड-रेंज हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। उन्होंने फोन के नाम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन यह ज़रूर बताया कि कंपनी इस साल ज़्यादा से ज़्यादा मिड रेंज स्मार्टफोन में इस फीचर को हिस्सा बनाना चाहेगी। यह एक बार फिर भारतीय वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने का इशारा है।

अगर कंपनी वाकई में रेडमी नोट 7 प्रो को भारत में रेडमी नोट 7 के नाम से लाती है तो आपको बता दें कि Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होने का दावा है। Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। जबकि रेडमी नोट 7 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। यह 4000 एमएएच बैटरी और क्विक चार्ज 4 के साथ आएगा। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IPL 2026 देखें घर पर बड़ी स्क्रीन पर, मात्र 21 हजार से भी सस्ता मिल रहा 50 इंच Smart TV
  2. Google Maps पर Ask Maps फीचर कैसे करें उपयोग
  3. 6 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 5500mAh, 80W चार्जिंग वाला फोन! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  4. आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra? जानें क्या है Samsung का नया Galaxy Forever Program
  5. IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
  6. Huawei की भारत में वापसी! लॉन्च हो रहा है नया टैबलेट, जल्द स्मार्टफोन और लैपटॉप भी दे सकते हैं दस्तक
  7. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला Airtel का धांसू प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 5500mAh, 80W चार्जिंग वाला फोन! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  2. Google Maps पर Ask Maps फीचर कैसे करें उपयोग
  3. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला Airtel का धांसू प्लान!
  4. IPL 2026 देखें घर पर बड़ी स्क्रीन पर, मात्र 21 हजार से भी सस्ता मिल रहा 50 इंच Smart TV
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  6. Poco X8 Pro, Poco X8 Pro में होगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra? जानें क्या है Samsung का नया Galaxy Forever Program
  8. Samsung Galaxy Wide Fold में नए डिजाइन के साथ हो सकता है 7.6 इंच डिस्प्ले
  9. Redmi ने लॉन्च किया 50 इंच साइज का 4K टेलीविजन, 'बजट' TV में मिलती है बिजली बचाने वाली टेक्नोलॉजी!
  10. Realme C100 5G की लॉन्च से पहले ही शुरू हो गई सेल, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.