Xiaomi Redmi Note 6 Pro की अगली सेल इस दिन, मिलेंगे ये ऑफर

रेडमी नोट 6 प्रो को अब बुधवार, 28 नवंबर को बेचा जाएगा। पहले की तरह यह फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की अगली सेल इस दिन, मिलेंगे ये ऑफर

Redmi Note 6 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो
  • 15,999 रुपये में मिलता है Redmi Note 6 Pro का मजबूत वेरिएंट
विज्ञापन
पहली सेल में Redmi Note 6 Pro हाथों-हाथ बिक गया था। कंपनी ने जानकारी दी थी कि Xiaomi की ब्लैक फ्राइडे सेल में पहली फ्लैश सेल में रेडमी नोट 6 प्रो के 6 लाख यूनिट चंद मिनट में बिक गए थे। इसके बावजूद उस दिनों कई इच्छुक ग्राहकों को निराशा का सामना करना पड़ा था। अब कंपनी की शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की दूसरी सेल का ऐलान कर दिया है। बता दें कि लोकप्रिय Redmi Note 5 Pro के अपग्रेड माने जाने वाले शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन को बीते हफ्ते गुरुवार को लॉन्च किया गया था। Redmi Note 6 Pro चार कैमरों के साथ आने वाला Xiaomi का पहला स्मार्टफोन है। Redmi Note 6 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

पहली सेल में Xiaomi Redmi Note 6 Pro डिस्काउंट के साथ उपलब्ध था। लेकिन अगली सेल में इच्छुक ग्राहक यह फायदा नहीं पाएंगे। याद रहे कि Xiaomi Black Friday Sale में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो के दोनों ही वेरिएंट 1,000 रुपये सस्ते में बेचे गए थे। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर अतिरिक्त 500 रुपये का डिस्काउंट भी दिया गया था।


Redmi Note 6 Pro Sale, Offers

बता दें कि रेडमी नोट 6 प्रो को अब बुधवार, 28 नवंबर को बेचा जाएगा। पहले की तरह यह फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। Redmi Note 6 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो जियो की ओर से 2,400 रुपये कैशबैक मिलेगा। साथ में डबल डेटा भी ऑफर भी उपलब्ध है। कैशबैक की राशि 100 रुपये के 24 कूपन के तौर पर दिए जाएंगे।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • कमियां
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »