Xiaomi Redmi Note 6 Pro की दूसरी सेल आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Redmi Note 6 Pro Sale: Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स क्या हैं, जानिए।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे गए
  • रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की दूसरी सेल आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की दूसरी सेल आज दोपहर 12 बजे कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। याद करा दें कि, पिछले सप्ताह Xiaomi ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान पहली बार Xiaomi Redmi Note 6 Pro को बेचा गया था। रेडमी नोट 6 प्रो की खासियत की बात करें तो यह फोन चार कैमरों के साथ आता है। फोन में दो रियर एवं दो सेल्फी सेंसर मौजूद हैं। Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है शाओमी Redmi Note 6 Pro। सितंबर माह में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था।
 

Redmi Note 6 Pro की भारत में कीमत

रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो Mi.com पर जियो की ओर से 2,400 रुपये कैशबैक और तीन महीने का फ्री हंगामा म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा। Flipkart पर ग्राहक Redmi Note 6 Pro को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। ईएमआई 2,334 प्रति माह से शुरू होती है। इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि केवल Black Friday Sale के दौरान केवल हैंडसेट को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा गया था।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.