Xiaomi Redmi Note 6, Mi 7 Lite और Mi Mix 3s के लिए रहें तैयार!

ऐसा लग रहा है कि Xiaomi के पास यूरोपीय बाज़ार के लिए आकर्षक प्लान है। शाओमी के आगामी स्मार्टफोन की एक सूची लीक हुई है, जिसमें Redmi Note 6, Mi 7 Lite, Mi Mix 3s व कुछ अन्य हैंडसेट की चर्चा है...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 16 मई 2018 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के पास यूरोपीय बाज़ार के लिए आकर्षक प्लान
  • Redmi Note 6, Mi 7 Lite, Mi Mix 3s स्मार्टफोन कंपनी की झोली में
  • मिड-रेंज फोन में मी 7 लाइट दे सकता है जल्द दस्तक

Xiaomi Redmi Note 6, Mi 7 Lite और Mi Mix 3s जल्द देंगे दस्तक

ऐसा लग रहा है कि Xiaomi के पास यूरोपीय बाज़ार के लिए आकर्षक प्लान है। शाओमी के आगामी स्मार्टफोन की एक सूची लीक हुई है, जिसमें Redmi Note 6, Mi 7 Lite, Mi Mix 3s व कुछ अन्य हैंडसेट की चर्चा है। यूरोपीय बाज़ार में तेज़ी से कदम बढ़ाने वाली शाओमी  जल्द ही इन स्मार्टफोन को एक के बाद एक उतार सकती है। इनमें से मी 7 लाइट मिड-रेंज वेरिएंट होगा, जो शाओमी मी 7 परिवार का हिस्सा होगा।

कंपनी Mi 7 स्मार्टफोन को इसी महीने उतार सकती है, क्योंकि यह 8वीं एनीवर्सरी वाला फोन है। इसके अलावा हैंडसेट  मी एस-सीरीज़, रेडमी 6-सीरीज़, रेडमी ए-सीरीज़ जैसे कुछ और फोन ग्राहकों को देखने को मिल सकते हैं। शाओमी के उत्पादों की एक सूची किलरफीचर ने देखी है, जिसमें कई आगामी रिलीज़ के लिए तय किए गए स्मार्टफोन दिख रहे हैं। इनमें कंपनी के मी और रेडमी के फोन हैं। दिलचस्प बात यह है कि लिस्ट में Mi Mix 2s और Redmi S2 जैसे फोन भी हैं, जो अन्य बाज़ारों में लॉन्च हो चुके हैं।
Advertisement
 

लिस्ट के मुताबिक, मी-एस सीरीज़ से रेडमी एस1 और रेडमी एस3 के साथ Xiaomi Mi S1, Mi S2, Mi S3 और मी मिक्स 2एस का अपग्रेड मी मिक्स 3एस भी दस्तक देगा। हालांकि, मी मिक्स 3 स्मार्टफोन का ज़िक्र यहां नहीं है। रेडमी नोट सीरीज़ में - Redmi Note 6, Redmi Note 6A, Redmi Note 6a Prime, Redmi Note 6 Prime, Redmi 6 Plus, and Redmi 6a Plus फोन लिस्ट में देखे गए हैं। लिस्टिंग 12 मई को फाइल की गई है, जो दिसंबर 2023 तक मान्य है। हालांकि, कंपनी मी 7 लाइट के अलावा मी एस-सीरीज़ का एक हैंडसेट उतार सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  3. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  4. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  5. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  6. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  7. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  8. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  10. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.