Redmi Note 5 Pro को मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Redmi Note 5 Pro Update: रेडमी नोट 5 प्रो को MIUI 11 Update मिलने के बाद अब लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलने लगा है। जानें Xiaomi ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को मिले अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 नवंबर 2019 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 Pro को पिछले महीने मिला था MIUI 11 Update
  • यूज़र्स अपडेट मिलने के बाद मीयूआई फोरम पर स्क्रीनशॉट को शेयर कर रहे हैं
  • Redmi Note 5 Pro Update का फाइल साइज़ 544 एमबी है

Redmi Note 5 Pro Update: रेडमी नोट 5 प्रो को मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Redmi Note 5 Pro Update: रेडमी नोट 5 प्रो को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है, Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन को मिला अपडेट नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। Redmi Note 5 Pro को पिछले माह MIUI 11 Update मिल गया है और अब नया अपडेट लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पैच के साथ आ रहा है। Xiaomi अपने पुराने स्मार्टफोन जैसे कि रेडमी नोट 5 प्रो के लिए भी सिक्योरिटी पैच को जारी कर रही है जो काफी प्रभावशाली है। शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 4, Redmi 5 समेत अन्य स्मार्टफोन के लिए मीयूआई 11 अपडेट को जारी किया था।

शाओमी मी फोरम पर कई यूज़र्स ने अपडेट मिलने के बाद स्क्रीनशॉट को साझा किया है। Redmi Note 5 Pro को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 11.0.3.0.PEIMIXM है और इसका फाइल साइज़ 544 एमबी है। जैसा कि हमने आपको बताया कि अपडेट नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ रोल आउट किया गया है। Xiaomi ने गैजेट्स 360 को यह कंफर्म किया है कि रेडमी नोट 5 प्रो के लिए अपडेट को जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Redmi Note 5 Pro को MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

रेडमी नोट 5 प्रो को मिला लेटेस्ट MIUI 11 अपडेट गेम टर्बो में अतिरिक्त मैन्यू को खोलने के लिए कंटीन्यूअस स्वाइप और गेम टर्बो के लिए होम स्क्रीन पर शॉर्टकट भी क्रिएट किया जा सकता है। अगर आपके पास रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन है तो आप Settings > About phone > System update में जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Redmi Note 5 Pro शाओमी का पहला स्मार्टफोन है जिसे नवंबर सिक्योरिटी पैच के साथ जारी किया गया है।

अगर आपको सेटिंग्स में जाकर अपडेट नहीं दिखता है तो आपके पास इंतज़ार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि Xiaomi ने डाउनलोड लिंक उपलब्ध नहीं कराए हैं। अपडेट मिलने के बाद पहले फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  6. सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.