Xiaomi Redmi Note 5 Pro को MIUI 10.2.1 अपडेट मिलने की खबर

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को मीयूआई 10.2.1 अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को MIUI 10.2.1 अपडेट मिलने की खबर

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को MIUI 10.2.1 अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Redmi Note 5 Pro में है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर
  • दो वेरिएंट में उपलब्ध है Redmi Note 5 Pro
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को मीयूआई 10.2.1 अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि यह जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। नए अपडेट के साथ कैमरा ऐप के बर्स्ट मोड में तस्वीर क्लिक करते समय आ रही समस्या को फिक्स किया गया है। केवल इतना ही नहीं, फाइल एक्सप्लोरर में आने वाली समस्याओं को भी नए अपडेट के माध्यम से दूर किया गया है।

अपडेटर ऐप के लिए होमस्क्रीन शॉर्टकट को भी फोन में जोड़ा गया है। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले Xiaomi ने घोषणा की थी कि MIUI 10.2 अपडेट Mi 5 और Redmi Note 3 के लिए अंतिम अपडेट होगा। वेबसाइट TheAndroidSoul की रिपोर्ट के मुताबिक, मीयूआई 10.2.1 अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है।


जैसा कि हमने आपको बताया कि अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया है, ऐसी स्थिति में सभी Redmi Note 5 Pro यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर आपको अभी तक नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि यह बीटा स्टेबल अपडेट है या फिर स्टेबल अपडेट। लेकिन जल्द ही इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा। 
 

Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। (पूरा रिव्यू पढ़ें)

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्स ल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 5 Pro, Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »