Redmi Note 5 Pro को मिला एंड्रॉयड पाई पर आधारित नया अपडेट

Redmi Note 5 Pro को बीते हफ्ते एंड्रॉयड पाई आधारित MIUI 10 9.3.25 Global Beta ROM अपडेट मिला था। अब रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स के लिए नया अपडेट ज़ारी किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2019 12:53 IST
ख़ास बातें
  • Android Pie पर आधारित MIUI 10 9.3.28 Global Beta ROM ज़ारी
  • Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये मिलता है
  • Redmi Note 5 Pro के लिए अभी एंड्रॉयड पाई का बीटा अपडेट आया है

Redmi Note 5 pro

Redmi Note 5 Pro को बीते हफ्ते एंड्रॉयड पाई आधारित MIUI 10 9.3.25 Global Beta ROM अपडेट मिला था। अब रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स के लिए नया अपडेट ज़ारी किया गया है। Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro यूज़र्स के लिए लेटेस्ट MIUI 10 9.3.28 Global Beta ROM वर्ज़न का पब्लिश लिंक लाइव कर दिया है। नए अपडेट के ज़रिए लॉक स्क्रीन, पासवर्ड और पिन और नोटिफिकेशन शेड में बैटरी इंडीकेटर से जुड़ी कमियों को दूर किया गया है। इसके अलावा मार्च का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी इस अपडेट का हिस्सा है।

Xiaomi ने अपने फोरम पर एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 9.3.28 ग्लोबल बीटा रॉम अपडेट के लिंक को पब्लिश किया है। बीटा वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे रेडमी नोट 5 प्रो यूज़र्स चाहें तो रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम तरीके से अपडेट पा सकते हैं। दोनों ही स्थिति में आपको अपने फोन को फ्लैश करना होगा। इसकी प्रक्रिया के बारे में हमने आपको पहले ही विस्तार से बताया है। हम आपको अपने स्मार्टफोन का बैकअप बनाने का सुझाव देंगे क्योंकि मैनुअल फ्लैशिंग डेटा को पूरी तरह से गायब कर देता है।

Android Pie पर आधारित MIUI 10 9.3.28 Global Beta ROM के चेंजलॉग से साफ है कि यह मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के अलावा कई बग फिक्स के साथ आता है। अपडेट के ज़रिए पिन या पासवर्ड इस्तेमाल करने वाली दिक्कत को दूर किया गया है। याद रहे कि MIUI 10 9.3.25 Global Beta अपडेट के ज़रिए सिस्टम वाइड डार्क मोड फीचर आया था। जो ओपन बीटा का हिस्सा नहीं है।

याद रहे कि जनवरी महीने में Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में कम कर दी गई थी। इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम हो गई थी और 6 जीबी रैम वेरिएंट की 2,000 रुपये। कीमत में कटौती के बाद Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम मॉडल 13,999 रुपये में बिकता है। Redmi Note 5 Pro हैंडसेट Amazon.in, Flipkart और Mi.com के अलावा ऑफलाइन स्टोर में भी मिलता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 5 Pro, MIUI 10, MIUI 10 Global Beta

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.