Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी

Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 15:19 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Note 17 Pro शामिल हो सकता है
  • Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ Samsung E4 Pro डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है

इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

Photo Credit: Redmi

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 17 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Note 17 Pro शामिल हो सकता है। भारत में इन स्मार्टफोन्स के लिए दो कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi Note 17 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में 14 जुलाई को पेश किया जाएगा। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Experience more ने इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 4 Gen 4 और Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ Samsung E4 Pro डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi Note 17 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। 

Advertisement

Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi Note 17 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि भारत में Redmi Note 17 के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल होगा। इसके अन्य वेरिएंट्स की जल्द जानकारी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को Blue और Dark Night कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.