108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Redmi Note 15 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 15 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 15 5G में 108MP कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G पेश कर दिया है। जबकि यह स्मार्टफोन दिसंबर में कई ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो चुका है। Redmi Note 15 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं यह फोन 6.77 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं 5,520mAh की बैटरी मिलती है। यहां हम आपको Redmi Note 15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 15 5G Price in India

Redmi Note 15 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB/25GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक साइट और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट पर 3,000 रुपये तक बचत हो सकती है।

Redmi Note 15 5G Features & Specifications

Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। फोन में डिस्प्ले इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Note 15 5G में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,520mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 15 के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek design
  • Bright AMOLED display
  • Good Battery Life
  • Bad
  • Cameras are inconsistent
  • No HDR playback support
  • Bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.