Redmi Note 14 Pro के कैमरा और डिस्प्ले का खुलासा, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Redmi Note 14 Pro में 50 मेगापिक्सल का बड़ा प्राइमरी सेंसर होगा लेकिन कोई पेरिस्कोप टेलीफोटो नहीं होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2024 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Redmi Note 14 Pro पर काम कर रहा है।
  • Redmi Note 14 Pro में 50 मेगापिक्सल का बड़ा प्राइमरी सेंसर होगा।
  • Redmi Note 14 Pro में 1.5K माइक्रो-कर्व्ड पैनल मिलेगा।

Redmi Note 13 Pro में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर Redmi Note 14 Pro पर काम कर रहा है। वीबो टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Redmi Note 14 Pro के डिस्प्ले और कैमरा सिस्टम के बारे में कुछ जानकारी का खुलासा किया है। टिप्सटर का दावा है कि प्राइमरी कैमरे को 50 मेगापिक्सल तक डाउनग्रेड कर दिया जाएगा। यहां हम आपको Redmi Note 14 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 14 सीरीज कथित तौर पर सितंबर में लॉन्च होने वाली है। यह पहले ही IMEI डाटाबेस में नजर आ चुकी है। 9 मॉडल नंबरों में से 6 में "2409" शामिल है, जो सितंबर में रिलीज होने का सुझाव देता है। वहीं बाकि 3 में "2411" शामिल है, जो नवंबर रिलीज का सुझाव देता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि सीरीज सितंबर में चीन में पेश होगा और नवंबर में अन्य बाजारों में पेश होगा।
Advertisement

टिपस्टर के अनुसार, मिड-रेंज स्मार्टफोन फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंट्रल पंच-होल कटआउट के साथ 1.5K माइक्रो-कर्व्ड पैनल प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें 50 मेगापिक्सल का बड़ा प्राइमरी सेंसर होगा लेकिन कोई पेरिस्कोप टेलीफोटो नहीं होगा। स्मार्टफोन एक सेंट्रल एल्टिकल कैमरा आईलैंड के साथ आ सकता है। यह स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 14 Pro होने की उम्मीद है। हालांकि, स्मार्टफोन के बारे में यही सारी जानकारी मिली है।


Redmi Note 13 Pro Specifications


आपको बता दें कि Redmi Note 13 Pro स्लिम बेजेल्स के साथ 6.67 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले से लैस है, जिसका रेजोल्यूशन 2712×1220 पिक्सल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 12GB RAM दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5100mAh की बैटरी है जो कि 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

हालांकि, Redmi Note 13 Pro+, Redmi का पहला कर्व्ड-स्क्रीन स्मार्टफोन है जो 120W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में भी प्रो मॉडल जैसा ही कैमरा सेटअप है और इसका डिस्प्ले रेजॉल्यूशन भी समान है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • Bad
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.