Redmi Note 14 Pro+ में होगा 50MP मेन कैमरा, 2.5X टेलीफोटो जूम लेंस भी! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

फोन में 6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 3 चिप मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 11:37 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50MP रियर मेन कैमरा, 50MP 2.5x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो कैमरा भी होगा
  • 6200mAh बैटरी के साथ इसमें 90W फास्ट चार्जिंग भी होगी
  • फोन में 6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है

Redmi Note 14 Pro+ फोन कल यानी 26 सितंबर को मार्केट में दस्तक देने जा रहा है।

Photo Credit: X/Mukul Sharma

Redmi Note 14 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी सीरीज को कल यानी 26 सितंबर को घरेलू मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। सीरीज में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+ जैसे मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। टॉप वेरिएंट Redmi Note 14 Pro+ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। कंपनी ने इसके प्रोसेसर और बैटरी जैसे डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। अब फोन के कैमरा सेटअप के बारे में भी डिटेल्स सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा Redmi Note 14 Pro+ का कैमरा। 

Redmi Note 14 Pro+ फोन कल यानी 26 सितंबर को मार्केट में आपके सामने होगा। फोन 6200mAh बैटरी के साथ आने वाला है जिसके साथ कंपनी 90W फास्ट चार्जिंग भी देगी। यह फोन का आकर्षक फीचर कहा जा सकता है। इसके अलावा इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होने की पुष्टि भी कंपनी ने कर दी है। यानी फोन काफी दमदार होने वाला है। अब लॉन्च से पहले इसके कैमरा डिटेल्स भी सामने आ गए हैं। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने रेडमी द्वारा शेयर किया गया पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। 

Redmi Note 14 Pro+ के जो पोस्टर कंपनी ने शेयर किए हैं, उन्हें देखकर पता चलता है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। साथ में OmniVision Light Fusion 800 इसमें मेंशन किया गया है। इसे OmniVision OV50H कैमरा सेंसर बताया जा रहा है जो कि Xiaomi 14 Civi में देखा गया था। मेन कैमरा के साथ में फोन टेलीफोटो कैमरा भी लेकर आएगा। यह 50 मेगापिक्सल का लेंस होगा जिसमें f/2.0 अपर्चर और 2.5x ऑप्टिकल जूम फीचर मौजूद होगा। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार फोन में 6.67 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसमें Corning Gorilla Glass 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को IP69 रेटिंग मिली है जो कि इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिप दी गई है। यह फोन 12GB+256GB, 12GB+512GB, और 16GB+512GB कंफिग्रेशन में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस Android 14 आधारित HyperOS पर रन करेगा। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इसमें Star Sand Green, Mirror Porcelain White, और Midnight Black जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Leica camera features
  • Solid performance
  • Decent display
  • Powerful speakers
  • Value for money
  • Bad
  • No IP68 rating
  • Random notifications from GetApps
  • Battery output is not the best in the segment
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.