200MP कैमरा वाली Redmi Note 14 5G स्‍मार्टफोन सीरीज इस दिन होगी भारत में लॉन्‍च, जानें

शाओमी की Redmi Note 14 5G सीरीज भारत में लॉन्‍च होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 13:14 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 14 सीरीज होगी भारत में लॉन्‍च
  • 9 दिसंबर की तारीख तय
  • कई एआई फीचर्स के साथ आ सकती है सीरीज

भारत और ग्‍लोबल मार्केट्स में आने वाले रेडमी 14 सीरीज मॉडल चीन में लॉन्‍च हुए मॉडलों से अलग हो सकते हैं।

Photo Credit: @XiaomiIndia

Redmi Note 14 5G Launch date in India : जैसी उम्‍मीद लगाई जा रही थी, वैसा ही हुआ है। शाओमी की रेडमी नोट 14 5जी (Redmi Note 14 5G) सीरीज भारत में लॉन्‍च होने के लिए तैयार है। यह लॉन्‍च 9 दिसंबर को होगा। दिलचस्‍प यह है कि कंपनी ने इसी साल की शुरुआत में  Redmi Note 13 सीरीज को पेश किया था और अब वह रेडमी नोट 14 सीरीज ला रही है। जो टीजर शेयर किया गया है, उसमें स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल (squircle camera module) नजर आता है। साथ ही ‘सुपर कैमरा', ‘सुपर एआई' जैसी टैगलाइन दी गई हैं। इसका मतलब है कि नई सीरीज के कैमरा कई एआई फीचर्स से लैस होंगे। 

कंपनी ने Redmi Note 14, Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ को सितंबर में चीन में पेश किया था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि तीनों मॉडल भारत में भी आएंगे। 

हालांकि भारत और ग्‍लोबल मार्केट्स में आने वाले रेडमी 14 सीरीज मॉडल चीन में लॉन्‍च हुए मॉडलों से अलग हो सकते हैं। Redmi Note14 Pro+ में 200 मेगापिक्‍सल का सैमसंग का सेंसर दिए जाने की उम्‍मीद है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा और एक 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। 
 

Redmi Note14 Pro मॉडल में भी 200 एमपी का प्राइमरी कैमरा और 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड सेंसर होगा, लेकिन तीसरा कैमरा टेलीफोटो लेंस की बजाए एक 2MP का मैक्रो लेंस रहेगा। चीन में आए इन रेडमी मॉडल्‍स में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। नई नोट सीरीज को एंड्रॉयड 14 ओएस से पैक किया जा सकता है। 
Advertisement

इन फोन्‍स में 5500 से लेकर 6200 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो मॉडल्‍स के हिसाब से अलग-अलग होगी। ये फोन 90 वॉट तक की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं और मीड‍ियाटेक डाइमें‍सिटी 7300 अल्‍ट्रा व स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसरों से पैक हो सकते हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • Bad
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.