Redmi Note 13 Pro+ का टीजर पेज हुआ लाइव, भारत में 4 जनवरी को होगा लॉन्च

Redmi ने इस सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया था। इसमें Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 22:52 IST
ख़ास बातें
  • Redmi ने इस सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया था
  • इसमें Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं
  • Redmi Note 13 Pro+ में MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट होगा

इस स्मार्टफोन में 1.5K कर्व्ड स्क्रीन Corning Gorilla Victus प्रोटेक्शन के साथ होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Note 13 सीरीज को 4 जनवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इस सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया था। इसमें Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं। इनमें 6.67 इंच 1.5K फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इस सीरीज के बेस और प्रो मॉडल की माइक्रोसाइट्स दिख चुकी हैं। 

Redmi Note 13 Pro+ की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। इस स्मार्टफोन में 1.5K कर्व्ड स्क्रीन Corning Gorilla Victus प्रोटेक्शन के साथ होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 Ultra दिया जाएगा।  इसमें 200 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगी। 

हाल ही में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि Redmi Note 13 Pro का देश में 12 GB + 256 GB वेरिएंट के लिए प्राइस 32,999 रुपये होगा। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह स्मार्टफोन अन्य वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। पिछले एक दशक में Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी के साथ एक बड़ा बदलाव हुआ था। 

फ्लिपकार्ट पर दावा किया गया था कि Redmi Note 13 सीरीज की इंटरनेशनल बिक्री 33 करोड़ यूनिट्स से अधिक की चुकी है। Redmi की K70 सीरीज में जल्द एक नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज में K70, K70 Pro और K70e शामिल हैं। इसमें K70 Ultra को शामिल किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से पता चला है। टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि शाओमी एक नया स्मार्टफोन Redmi K70 Ultra लॉन्च कर सकती है। इसमें Dimensity 9300 चिपसेट मिल सकता है। इस सीरीज के K70 Pro में  Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 150 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें  K70 Pro के  समान 6.67 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • Bad
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Xiaomi, Battery, Market, Redmi, Demand, Launch, Flipkart, Storage, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  2. Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका
  3. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
  5. Moto Pad 60 Pro, Pad 60 Neo हुए महंगे! कंपनी ने हजारों रुपये से बढ़ाई कीमत
  6. 144Hz 4K डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. Realme Buds T500 Pro लॉन्च, 56 घंटे चलेगी बैटरी, एक साथ 3 डिवाइस से होंगे पेयर
  9. Xiaomi 18 Pro का डिजाइन हुआ लीक, AI बटन से लेकर जानें सबकुछ
  10. Motorola Razr 70 Ultra का लॉन्च नजदीक, 4700mAh बैटरी, 68W चार्जिंग, 50MP कैमरा का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.