12GB रैम के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 13 Pro 5G, लॉन्च से पहले Geekbench पर लिस्ट!

Redmi Note 13 Pro 5G लॉन्च से पहले बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर नजर आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC होगा।
  • फोन 12 जीबी रैम के साथ आने वाला है।
  • फोन एंड्रॉयड 13 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

Redmi Note 13 Pro 5G लॉन्च से पहले बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर नजर आया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi की सब्सिडिएरी कंपनी Redmi अपनी Redmi Note 13 5G सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह सीरीज देश में 4 जनवरी को लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले इसके स्मार्टफोन मॉडल्स के लीक्स जमकर सामने आ रहे हैं। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी इसमें तीन मॉडल Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, और Redmi Note 13 Pro+ 5G भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि इसके बाद इनके 4G वेरिएंट भी लॉन्च करने की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। भारत में सीरीज के लॉन्च से पहले Redmi Note 13 Pro 5G के बारे में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। 

Redmi Note 13 Pro 5G लॉन्च से पहले बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर नजर आया है। इसे मॉडल नम्बर 2312DRA50I के साथ देखा गया है। गीकबेंच लिस्टिंग फोन के बारे में काफी कुछ बताती है। मसलन, फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC होने की पुष्टि यहां से हो जाती है। कंपनी का कहना है कि भारत में लॉन्च होने वाला Redmi Note 13 Pro इस चिपसेट के साथ दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। फोन की परफॉर्मेंस की बात करें तो सिंगल कोर में इसने 1030 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 
Advertisement

गीकबेंच पर Redmi Note 13 Pro 5G ने मल्टी कोर टेस्ट में 2851 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन 12 जीबी रैम के साथ आने वाला है। यानी कि आकर्षक फीचर्स इसमें कंपनी देने जा रही है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। हालांकि जनवरी में लॉन्च होने वाली बात पर यह उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी एंड्रॉयड 14 के साथ इसे पेश कर सकती है। कीमत की बात करें तो अभी इसके बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

Redmi Note 13 स्‍मार्टफोन सीरीज 4 जनवरी को भारत में लॉन्‍च होने वाली है। चीन में यह सीरीज सितंबर में ही पेश की जा चुकी है। फोन में 200 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा बताया जा रहा है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। वहीं, टॉप एंड वेरिएंट Redmi Note 13 Pro+ 5G में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। 200 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा इस फोन में होगा। बैटरी 5000mAh होगी, जोकि 120W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7200-अल्ट्रा प्रोसेसर मिल सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.