Redmi Note 11T Pro, Note 11 Pro, Note 11S और Poco M4 जल्‍द होंगे लॉन्‍च! मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी Redmi Note 11, Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। Redmi Note 11 5G को इंडिया में Redmi Note 11T के रूप में लॉन्‍च किया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 14:18 IST
ख़ास बातें
  • 5G इनेबल्‍ड स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi चार नई डिवाइसेज पर काम कर रही है
  • ये फोन ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए होंगे, इनमें 2 फोन पोको नाम से आएंगे
  • कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के बारे में ऑफ‍िशियली कोई डिटेल शेयर नहीं की है

जिन चार नए फोन्‍स पर शाओमी काम कर रही है, उनमें मीडियाटेक या स्‍नैपड्रैगन के प्रोसेसर हो सकते हैं।

Redmi Note 11T Pro, Note 11 Pro, Note 11S और Poco M4 की डिटेल्‍स ऑनलाइन सामने आई हैं। इससे पता चलता है कि Xiaomi उसकी 5G इनेबल्‍ड स्मार्टफोन सीरीज में चार नई डिवाइसेज पर काम कर रही है। कंपनी Redmi Note 11, Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। Redmi Note 11 5G को इंडिया में Redmi Note 11T के रूप में लॉन्‍च किया गया है। जिन चार नए फोन्‍स पर शाओमी काम कर रही है, उनमें मीडियाटेक या स्‍नैपड्रैगन के प्रोसेसर हो सकते हैं।

Xiaomiui की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये स्मार्टफोन ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए होंगे। इनमें से दो डिवाइस इंडिया और बाकी मार्केट्स में पोको डिवाइस के रूप में लॉन्च की जा सकती हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के बारे में किसी भी डिटेल को ऑफ‍िशियली शेयर नहीं‍ किया है। 

Redmi Note 11T Pro/ Poco M4 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

रिपोर्ट के अनुसार, इस स्‍मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर या 108 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL HM2 सेंसर होने की उम्मीद है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV02A मैक्रो सेंसर भी मिल सकता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में फ‍िलहाल जानकारी नहीं है। Redmi Note 11T Pro को ग्‍लोबल मार्केट्स के साथ-साथ चीन में मॉडल नंबर KS6 से उपलब्ध से उपलब्‍ध कराया जा सकता है और यह Redmi Note 10 Pro का सक्‍सेसर हो सकता है, जिसका मॉडल नंबर K6 है।

Redmi Note 11T Pro को K6P मॉडल के साथ पोको डिवाइस के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है और दोनों में एक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पोको के साथ इस स्मार्टफोन को Poco M4 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 11T Pro को स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ लॉन्च करने की जानकारी दी गई है, जिसका मतलब है कि Poco M4 भी इसी प्रोसेसर के साथ आ सकता है।  

Redmi Note 11 Pro के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

चीन में इस स्‍मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। अब बाकी मार्केट्स में फोन को स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का OV02A मैक्रो सेंसर मिल सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि Redmi Note 11 Pro का कोडनेम चीन के बाहर Spes होगा, जिसमें एक और NFC इनेबल्ड वैरिएंट Spesn कोडनेम के साथ होगा। यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं, इसका कोई जिक्र नहीं है।

Redmi Note 11S के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Redmi Note 11S में मीडियाटेक के प्रोसेसर की ताकत हो सकती है। एक और रिपोर्ट के अनुसार इसका कोडनेम Viva और Vida है। एक ओर इस डिवाइस में K6T मॉडल नंबर है, वहीं दूसरी ओर एक अन्य मॉडल K7S पर भी काम चल रहा है, जिसका कोडनेम Miel है। दोनों फोन के मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होने की बात कही गई है और K7S मॉडल को भारत में लॉन्च करने के लिए कहा गया है।
Advertisement

रिपोर्ट में एक और K7S मॉडल की जानकारी भी दी गई है, जो Miel_pro कोडनेम के साथ आ सकता है। वहीं, K7P मॉडल, जिसका कोडनेम Fleur है, उसके ग्‍लोबल मार्केट्स में पोको डिवाइस के रूप में आने की उम्मीद है। इसमें K7S मॉडल वाले स्‍पेसिफ‍िकेशंस ही होंगे। Xiaomi ने अभी तक इन डिवाइसेज के बारे में कोई डिटेल नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 की पहली तिमाही तक इन फोन्‍स के आने की उम्मीद की जा सकती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.