5080mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ Redmi Note 11T Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!

Xiaomi ने कुछ समय पहले Weibo के माध्यम से घोषणा की थी कि Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro को चीन में 24 मई को लॉन्च किया जाएगा।

5080mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ Redmi Note 11T Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!

Redmi Note 11T Pro चीन में 24 मई को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 11T Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया जा सकता है
  • फोन में 5,080mAh बैटरी होगी जिसके साथ 67W चार्जिंग फीचर होगा
विज्ञापन
Xiaomi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro को कल, यानि 24 मई को लॉन्च करने जा रही है। रेडमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले स्मार्टफोन को Geekbench पर देखा गया था जिसमें इसके कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी पता चले थे। अब एक टिप्स्टर ने इस स्मार्टफोन को चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर स्पॉट किया है। टिप्स्टर ने कहा है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन में 5,080mAh बैटरी 67W चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है और यह फोन  MediaTek Dimensity 8100 SoC से लैस होगा। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह Android 12 के साथ आएगा। इसे 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में फोन किन स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के साथ आएगा, कंपनी ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। 

Redmi Note 11T Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट होगा, साथ में 144Hz LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले, 5,080mAh बैटरी होगी जिसके साथ 67W चार्जिंग फीचर होगा। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Weibo पर फोन को स्पॉट किया और कहा है कि फोन MediaTek Dimensity 8100 SoC से लैस होगा। यह ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर में आ सकता है, जैसा कि टिप्स्टर ने फोन की इमेज शेयर की हैं। 

Xiaomi ने कुछ समय पहले Weibo के माध्यम से घोषणा की थी कि Redmi Note 11T Pro को चीन में 24 मई को लॉन्च किया जाएगा। एक हालिया रिपोर्ट में फोन की स्टोरेज डिटेल्स भी सामने आई हैं जिसके मुताबिक, इसे 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फोन Android 12 ओएस के साथ आएगा। उम्मीद है कि ग्लोबल वेरिएंट को Poco ब्रैंडिंग के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। 

चीन में फोन कल लॉन्च होने जा रहा है। इसके साथ ही उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी फोन के अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च होने के बारे में कोई संकेत दे। फिलहाल तो शाओमी ने भारत और दूसरे मार्केट्स में इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »