120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ आएगी Redmi Note 11 सीरीज़! कीमत भी हुई लीक

Arsenal नामक टिप्सटर ने Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी लीक की है। हाल ही में Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने टीज़ किया था कि यह सीरीज़ जल्द ही लॉन्च होने वाली है।

120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ आएगी Redmi Note 11 सीरीज़! कीमत भी हुई लीक
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 Pro में मिल सकता है 67 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • Redmi Note 11 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का कैमरा
  • दोनों फोन में मिल सकती है एक जैसी बैटरी
विज्ञापन
Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 स्मार्टफोन पर कथित रूप से कंपनी काम कर रही है। फ्रेश लीक से इन दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार, रेडमी नोट 11 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं रेडमी नोट 11 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ आएगा। रेडमी नोट 11 प्रो फोन में 108 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जबकि रेडमी नोट 11 फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक देगा।

Arsenal नामक टिप्सटर ने Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी लीक की है। हाल ही में Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने टीज़ किया था कि यह सीरीज़ जल्द ही लॉन्च होने वाली है। टिप्सटर ने इन दोनों फोन की कीमत की भी जानकारी लीक की है। टिप्सटर के अनुसार, रेडमी नोट 11 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,050 रुपये) होगी। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,300 रुपये) होगी। इसका एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी होगा, जिसकी कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) होगी।

वहीं, दूसरी ओर Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) होगी। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 21,000 रुपये) होगी। इसका एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी होगा, जिसकी कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,400 रुपये) होगी।
 

Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टिप्सटर ने दावा किया है कि रेडमी नोट 11 फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11 फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

बात रेडमी नोट 11 प्रो मॉडल की करें, तो इस फोन में आपको ओलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगी। स्टोरेज की बात करें, तो यह 256 जीबी हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11 प्रो फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और इसमें भी 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 67वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगी। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें जेबीएल स्टीरियो स्पीकर, एनएउसी और X-axis linear मोटर मिलती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  2. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  4. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  6. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  8. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  9. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  10. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »