108MP कैमरा के साथ आएंगे Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ फोन

Redmi Note 11 सीरीज़ चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में तीन फोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ शामिल हो सकते हैं। हाल ही में जानकारी मिली थी कि यह सीरीज़ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2021 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  • Redmi Note 11 Pro+ में मिलेगी 4,500 एमएएच की बैटरी
  • 28 अक्टूबर को लॉन्च होगी रेडमी नोट 11 सीरीज़
Redmi Note 11 सीरीज़ चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में तीन फोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ शामिल हो सकते हैं। हाल ही में जानकारी मिली थी कि यह सीरीज़ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। वहीं, अब कंपनी के लेटेस्ट टीज़र पोस्टर से कंफर्म हो गया है कि रेडमी नोट 11 प्रो मॉडल्स 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होंगे। स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट 28 अक्टूबर को 7pm CST Asia (भारतीय समयानुसार 4:30pm बजे) शुरू किया जाएगा। सीरीज़ के साथ कंपनी Redmi Watch 2 को भी लॉन्च करेगी।

कंपनी के प्रमोशनल पोस्टर में देखा जा सकता है कि Redmi Note 11 Pro वेरिएंट्स में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा फीचर किया जाएगा। पोस्टर को ध्यान से देखें तो मालूम चलेगा कि रेडमी नोट 11 सीरीज़ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगी। कैमरा फीचर्स की पुष्टि की जानकारी सबसे पहले mysmartprice की रिपोर्ट में दी गई थी। इसके अलावा पुरानी लीक की मानें, तो वनीला Redmi Note 11 फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा। इस रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई थी कि Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ फोन 108 मेगापिक्सल Samsung HM1 सेंसर से लैस होंगे। वहीं, अब कंपनी ने भी इस लीक को कंफर्म कर दिया है।

साथ ही ये भी कंफर्म किया गया है कि रेडमी नोट 11 प्रो प्लस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

आपको बता दें, हाल ही में Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की लिस्टिंग को रिपोस्ट की थी। इससे यह पुष्टि होती है कि इस हफ्ते लॉन्च होने वाली Redmi Note 11 सीरीज़ के तहत दो प्रो मॉडल्स पेश किए जाएंगे। एग्जिक्यूटिव ने कई टीज़र पोस्टर साझा किए हैं, जिसमें मल्टी-फंक्शन एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.2 और वाई-फाई6 सपोर्ट की जानकारी मिलती है। सीरीज़ को लेकर यह भी कहा गया है कि यह X-axis linear moto और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

इसके अलावा, Xiaomi के सीईओ Lei Jun ने भी एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें रेडमी नोट 11 सीरीज़ में 3.5mm ऑडियो जैक की जानकारी मिली है।
Advertisement

पुरानी लीक के अनुसार, रेडमी नोट 11 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,050 रुपये) होगी। वहीं, Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) होगी। Redmi Note 11 Pro+ फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,713 रुपये) होगी। रेडमी नोट 11 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं प्रो फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा। प्रो प्लस की बात करें, तो यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। तीनों फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी मिलेगी।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.