Redmi Note 11 5G भारत में Redmi Note 11T 5G के रूप में होगा लॉन्च!

टिप्सटर के अनुसार, Xiaomi कंपनी Redmi Note 11 5G स्मार्टफोन को भारत में Redmi Note 11T 5G के रूप में लॉन्च करने वाली है। रेडमी नोट 11 को लेकर कहा जा रहा है कि इसका कोडनेम “evergo” होगा।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 2 नवंबर 2021 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 सीरीज़ चीन में हो चुकी है लॉन्च
  • Poco M4 Pro 5G का कोडनेम “evergreen” हो सकता है
  • Redmi Note 10T 5G का कोडनेम “evergoin” हो सकता है
Redmi Note 11 सीरीज़ भारत में आने वाले महीनों में लॉन्च हो सकती है। Xiaomi की आधिकारिक पुष्टी से पहले Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को लेकर जानकारी मिली की यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाले हैं। वहीं, अब नई लीक को लेकर संकेत मिले हैं कि वनीला Redmi Note 11 स्मार्टपोन भारत में Redmi Note 11T 5G के रूप में लॉन्च होगा। रेडमी नोट 11 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए हैं।

टिप्सटर Kacper Skrzypek (@kacskrz) के अनुसार, Xiaomi कंपनी Redmi Note 11 5G स्मार्टफोन को भारत में Redmi Note 11T 5G के रूप में लॉन्च करने वाली है। रेडमी नोट 11 को लेकर कहा जा रहा है कि इसका कोडनेम “evergo” होगा। टिप्सटर ने आने वाले कुछ स्मार्टफोन्स के कोडनेम को भी शेयर किया है। Poco M4 Pro 5G का कोडनेम “evergreen” होगा और Redmi Note 10T 5G का कोडनेम “evergoin” होगा।
 

हाल ही में सामने आई लीक से संकेत मिले थे कि रेडमी नोट 11 प्रो फोन भारत में Xiaomi 11i के रूप में और Redmi Note 11 Pro+ भारत में Xiaomi 11i HyperCharge के रूप में दस्तक देगा। हालांकि, भारत में Redmi Note 11 सीरीज़ के लॉन्च और ब्रांडिंग के संबंध में Xiaomi की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में इस खबर को अफवाह मात्र ही समझा जा सकता है।
 

Redmi Note 11 5G specifications

याद दिला दें, रेडमी नोट 11 सीरीज़ के स्मार्टफोन चीन में अक्टूबर महीने में लॉन्च हो चुके हैं। वनीला रेडमी नोट 11 फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल की बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm ऑडियो जैक व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन IP53 रेटेड है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.