• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 11 सीरीज़ ग्लोबल मार्केट में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ होगी लॉन्च!

Redmi Note 11 सीरीज़ ग्लोबल मार्केट में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ होगी लॉन्च!

एक टिप्सटर ने अटकलें लगाई है कि मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर की कमी के कारण Xiaomi अलग प्रोसेसर को चुनने का फैसला ले सकती है। बता दें, इसी टिप्सटर ने पहले कहा था कि कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए रेडमी नोट 11 सीरीज़ को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश करेगी।

Redmi Note 11 सीरीज़ ग्लोबल मार्केट में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ होगी लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 सीरीज़ चीन में हो चुकी है लॉन्च
  • रेडमी नोट 11 सीरीज़ ग्लोबल अलग प्रोसेसर के साथ देगी दस्तक
  • चीन में सीरीज़ के तीनों फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर से हैं लैस
विज्ञापन
Redmi Note 11 सीरीज़ पिछले महीने चीन में लॉन्च की जा चुकी है, जिसकी पहली सेल के दौरान कंपनी ने दावा किया था कि महज 1 घंटे के अंदर कंपनी ने 5 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री कर डाली थी। हालांकि, अभी यह फोन भारत व ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होना रहता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि रेडमी नोट 11 सीरीज़ चीन से बाहर ग्लोबल मार्केट और वियतनाम में अलग डिज़ाइन और अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च की जाएगी।

ThePIxel.vn की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Redmi Note 11 सीरीज़ चीन से बाहर वियतनाम और ग्लोबल मार्केट में अलग डिज़ाइन और अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार रेडमी नोट 11 सीरीज़ के फोन वियतनाम और ग्लोबल मार्केट में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होंगे। आपको बता दें, चीन में लॉन्च हुई रेडमी नोट 11 सीरीज़ मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुई थी। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन में भी यह स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला वेरिएंट दस्तक देगा, लेकिन अलग नाम के साथ।

रिपोर्ट की मानें,  स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस रेडमी नोट 11 मॉडल्स अगले साल फर्स्ट हाफ में ग्लोबली लॉन्च हो सकते हैं।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी ने ग्लोबल व वियतनाम मार्केट में रेडमी नोट 11 सीरीज़ के लिए क्यों मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर की जगह स्नैपड्रैगन प्रोसेसर लेकर आएगी।

एक टिप्सटर ने अटकलें लगाई है कि मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर की कमी के कारण Xiaomi अलग प्रोसेसर को चुनने का फैसला ले सकती है। बता दें, इसी टिप्सटर ने पहले कहा था कि कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए रेडमी नोट 11 सीरीज़ को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश करेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में एक लीक में जानकारी मिली थी कि वनीला Redmi Note 11 स्मार्टफोन भारत में Redmi Note 11T 5G के रूप में लॉन्च किया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  2. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  6. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  9. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  10. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »