50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 11 4G फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Redmi Note 11 4G के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 11,700 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,099 (लगभग 12,800 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 11:52 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 4G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 11 4जी
  • फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है
Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन को Redmi Note 11 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें पहले से ही Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro 5G और Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। नया रेडमी नोट स्मार्टफोन मौजूदा Redmi 10 और Redmi 10 Prime का ही थोड़ा-सा बदला हुआ अवतार है, जिसे भारत में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 11 4जी फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मौजूद है।
 

Redmi Note 11 4G price, availability

Redmi Note 11 4G के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 11,700 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,099 (लगभग 12,800 रुपये) है। रेडमी नोट 11 4जी फोन के दोनों ही वेरिएंट्स तीन कलर ऑप्शन में आते हैं, जो हैं ड्रीमी क्लियर स्काय, मिस्टिरियस ब्लैकलैंड और टाइम मोनोलॉग। फोन की सेल चीन में 1 दिसंबर से शुरू की जाएगी।

Redmi Note 11 4G फोन चीन से बाहर अन्य मार्केट्स में कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, इसे अन्य मार्केट्स में नए Redmi 10 (2022) नाम के साथ पेश किया जा सकता है।

Redmi Note 11 5G सीरीज़ को चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत वनीला रेडमी नोट 5जी की है। Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) है। Redmi Note 11 Pro+ सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन की बात करें, तो इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,200 रुपये) से शुरू होती है।
 

Redmi Note 11 4G specifications

डुअल सिम (नैनो) रेडमी नोट 11 4जी फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 चलाता है। फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। फोन में 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, रेडमी नोट 11 4जी फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 6GB तक LPDDR4x रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है। बता दें, Redmi 10 और Redmi 10 Prime दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस थे, जिसमें 2 मेगापिक्सल का अतिरिक्त डेप्थ सेंसर भी मौजूद था।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी EMMC 5.1 तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। रेडमी 10 प्राइम फोन 6,000 एमएएच बैटरी के साथ आया था। फोन का डायमेंशन 161.95x75.53x8.92mm और 181 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  3. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  5. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.