Redmi Note 11 4G ग्लोबल वेरिएंट IMDA और EEC साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च!

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला रेडमी नोट 11 4जी फोन चीन में लॉन्च हो चुके वेरिएंट से थोड़ा अलग होगा। ग्लोबली फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है जबकि चीनी मार्केट में इस फोन को मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था।

Redmi Note 11 4G ग्लोबल वेरिएंट IMDA और EEC साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च!
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Redmi Note 11 4G ग्लोबल वेरिएं
  • रेडमी नोट 11 4जी चीन में हो चुका है लॉन्च
  • भारत में तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है फोन
विज्ञापन
Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन को नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, चीन के बाद अब फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी दस्तक दे सकता है। फोन कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हो चुका है, जो कि फोन के तुरंत लॉन्च की ओर इशारा करते हैं। बता दें, ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला रेडमी नोट 11 4जी फोन चीन में लॉन्च हो चुके वेरिएंट से थोड़ा अलग होगा। ग्लोबली फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है जबकि चीनी मार्केट में इस फोन को मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था।

Mysmartprice की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन को Singapore (IMDA) साइट पर मॉडल नंबर 2201117SG के साथ और Eurasian Economic Area (EEC) साइट पर लिस्ट हुआ है। इससे मालूम चलता है कि यह फोन जल्द ही सिंगापुर मार्केट में लॉन्च होगा। यह फोन अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च हो सकता है, जिसमें भारत भी शामिल है।

हालांकि, इन लिस्टिंग के जरिए फोन के लॉन्च के अलावा अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

जैसे कि हमने बताया रेडमी नोट 11 4जी फोन नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया जा चुका है, जोकि Redmi 11 Note 5G का एक किफायती विकल्प है। हालांकि, ग्लोबल लॉन्च होने वाला फोन चीन में लॉन्च हुए मॉडल्स से थोड़ा अलग होगा। पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो ग्लोबल वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि चीनी वेरिएंट मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस था।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में यह फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आएगा, जो होंगे 4 जीबी  64 जीबी, 4 जीबी + 128 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी। साथ ही कलर ऑप्शन में भी ग्राहकों को तीन विकल्प मिलेंगे, जो होंगे- Graphite Gray, Twilight Blue और Star Blue। हालंकि, रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मार्केट के आधार पर अलग भी पेश किए जा सकते हैं।
 

Redmi Note 11 4G specifications

चीनी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल सिम (नैनो) रेडमी नोट 11 4जी फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 चलाता है। फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। फोन में 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, रेडमी नोट 11 4जी फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 6GB तक LPDDR4x रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी EMMC 5.1 तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 11 4G, Redmi Note 11 4G global version, Redmi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »