Redmi Note 10S का 8+128GB वेरिएंट भारत में लॉन्‍च, जानें कीमत

डिवाइस Mi.com, Amazon India और Mi Homes स्टोर पर बिक्री के लिए मौजूद रहेगी। फोन की पहली सेल 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 18:54 IST
ख़ास बातें
  • नए 8GB रैम+128GB स्टोरेज ऑप्‍शन की कीमत 17,499 रुपये है
  • फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है
  • यह हैंडसेट मीडियाटेक के हीलियो G95 प्रोसेसर से लैस है

इसे तीन कलर ऑप्शन- डीप सी ब्लू, फ्रॉस्ट वाइट और शैडो ब्लैक में पेश किया गया है।

Redmi Note 10S का नया 8GB रैम+128GB स्टोरेज ऑप्‍शन इंडिया में लॉन्च हो गया है। नया वैरिएंट पहले से लॉन्च किए गए 6GB रैम+64GB स्टोरेज और 6GB रैम+128GB स्टोरेज ऑप्‍शन के अलावा है। इस साल मई में इस फोन को देश में अनवील किया गया था। यह डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोससेर से लैस है और क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ आती है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.43 इंच का फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

Redmi Note 10S के इंडिया में दाम और बिक्री
Redmi Note 10S के नए 8GB रैम+128GB स्टोरेज ऑप्‍शन की कीमत 17,499 रुपये है। नए वैरिएंट का ऐलान कंपनी ने ट्विटर के जरिए किया। डिवाइस Mi.com, Amazon India और Mi Homes स्टोर पर बिक्री के लिए मौजूद रहेगी। फोन की पहली सेल 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्‍च ऑफर में 1 हजार रुपये का इंस्‍टेट डिस्‍काउंट आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई पर ऑफर किया गया है। 

Redmi Note 10S के 6GB+64GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 14,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल के दाम 15,999 रुपये हैं। इसे तीन कलर ऑप्शन- डीप सी ब्लू, फ्रॉस्ट वाइट और शैडो ब्लैक में पेश किया गया है।
Advertisement

Redmi Note 10S के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 
डुअल नैनो सिम के साथ आने वाला Redmi Note 10S, MIUI 12.5 के साथ Android 11 पर चलता है। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह हैंडसेट मीडियाटेक के हीलियो G95 प्रोसेसर से लैस है। Mail-G76 MC4 GPU भी इसमें दिया गया है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Redmi Note 10S में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display, stereo speakers
  • Slim and light
  • Good battery life
  • Capable processor
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.