Redmi K90 Ultra में मिल सकती है 8,500mAh की दमदार बैटरी, कूलिंग फैन

इस स्मार्टफोन में आगामी MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। Redmi K90 Ultra में अधिक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है

विज्ञापन
Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 फरवरी 2026 16:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • Redmi K90 Ultra को अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Redmi K80 Ultra की जगह ले सकता है

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का Redmi K90 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Redmi K80 Ultra की जगह ले सकता है। Xiaomi के इस सब-ब्रांड के इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें मेटल का फ्रेम हो सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Experience More ने बताया है कि मॉडल नंबर - 2604FRK1EC के साथ एक स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में आगामी MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। इससे पहले GSMA IMEI के डेटाबेस पर समान मॉडल नंबर के साथ Redmi K90 Ultra को देखा गया था। इस स्मार्टफोन में अधिक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। Redmi K90 Ultra को अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Redmi K90 Ultra में 8,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Redmi K90 Ultra में थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर हो सकती है जिससे गेमिंग में इसका परफॉर्मेंस बढ़ सकता है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में Redmi K90 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K90 Pro Max शामिल है। Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। Redmi K90 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi K90 Pro Max की 7,560mAh की बैटरी 100 W वायर्ड, 50 W वायरलेस और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.