8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Redmi K90 Max की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 18:48 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K90 Max में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है
  • डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने Redmi K90 Max को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले दिया गया है। Redmi K90 Max में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 8,550 mAh की बैटरी दी गई है। Redmi K90 Max की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी की K सीरीज में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max शामिल हैं। 

Redmi K90 Max का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,999 (लगभग 41,100 रुपये), 12 GB + 512 GB और 16 GB + 256 GB दोनों वेरिएंट्स का  CNY 3,499 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 3,999 (लगभग 54,800 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 4,699 (लगभग 64,400 रुपये) का है। Redmi K90 Max को Sky Blue, Space Silver और Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Advertisement

Redmi K90 Max के स्पेसिफिकेशंस

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच (1,280 × 2,772 पिक्सल्स) M10 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। Redmi K90 Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग D2 ग्राफिक्स चिप है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6,000 sq mm सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप और 12,000 sq mm से अधिक का ग्रेफाइट एरिया है। 

Redmi K90 Max की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC, OTG, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प  हैं। इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 8,550 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.