6550mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ Redmi K80 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Xiaomi ने Redmi K80 Pro के साथ Redmi K80 स्मार्टफोन को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 में 6.67 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi K80 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi K80 में 6,550mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi K80 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Redmi K80 Pro के साथ Redmi K80 स्मार्टफोन को पेश किया है। K सीरीज के इस स्मार्टफोन में 6,550mAh की बैटरी दी गई है। K80 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Redmi K80 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi K80 Price

Redmi K80 कलर ऑप्शन के मामले में Obsidian Black, Snow White, Mountain Green और Moonlight Blue में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है और जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध होगा। Redmi K80 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 yuan (लगभग 29,226 रुपये), 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 yuan (लगभग 31,421 रुपये), 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 yuan (लगभग 33,787 रुपये), 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 yuan (लगभग 37,250 रुपये) और 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 yuan (लगभग 41,895 रुपये) है।

Redmi K80 Specifications

Redmi K80 में 6.67 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200 x 1440 पिक्सल, ब्राइटनेस 3200 निट्स, 1,800 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले HDR10+, डॉल्बी विजन, एचडीआर विविड और शाओमी Qingshan आई प्रोटेक्शन 2.0 से लैस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi K80 के रियर में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi K80 में 6,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। इसमें अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.