Redmi K80 में होगी 6500mAh बैटरी, 120W की सुपरफास्‍ट चार्जिंग!

Redmi K80 Battery : अपकमिंग रेडमी सीरीज के Redmi K80 मॉडल में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाए जाने की अफवाहें हैं।

Redmi K80 में होगी 6500mAh बैटरी, 120W की सुपरफास्‍ट चार्जिंग!

रेडमी K80 के प्रो वेरिएंट में 2K रेजॉलूशन वाला 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट का ओलेड डिस्‍प्‍ले होगा।

ख़ास बातें
  • Redmi K80 सीरीज इसी साल हो सकती है लॉन्‍च
  • इसमें दी जा सकती है 6500 एमएएच की बैटरी
  • 2K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले हो सकता है इस फोन में
विज्ञापन
Redmi K80 Battery : साल 2024 के आखिरी क्‍वॉर्टर में मोबाइल कंपनियों से बड़ी उम्‍मीदें हैं। लगभग हर ब्रैंड अपने फ्लैगशिप को लॉन्‍च कर सकता है। Xiaomi 15 सीरीज को अक्‍टूबर में पेश किया जा सकता है, जबकि नवंबर में Redmi K80 सीरीज चीन में दस्‍तक दे सकती है। कहा जाता है कि इस लाइनअप में Redmi K80e, Redmi K80 और Redmi K80 Pro स्‍मार्टफोन शामिल होंगे। जाने-माने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर दावा किया है कि कंपनी K80 सीरीज के बैटरी को टेस्‍ट कर रही है। 

उनके पोस्‍ट के अनुसार, Redmi K80 सीरीज के लिए जिन बैटरियों को टेस्‍ट किया जा रहा है, उनकी कैपिसिटी 5,960mAh और 6,060mAh है। लेबोरेटरी कंडीशंस में यह कैपिस‍िटी 6500 एमएएच तक जा सकती है। अगर यह सीरीज 6500 एमएएच बैटरी के साथ आती है तो अपनी प्राइस रेंज में सबसे पावरफुल बैटरी फोन होगा। 

हाल में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रेडमी K80 के प्रो वेरिएंट में 2K रेजॉलूशन वाला 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट का ओलेड डिस्‍प्‍ले होगा। डिस्‍प्‍ले में इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा मिलेगा। एक अल्‍ट्रावाइड लेंस होगा और टेलिफोटो सेंसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा जो 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट करेगा। यह स्‍मार्टफोन सीरीज 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

अपकमिंग रेडमी सीरीज के Redmi K80 मॉडल में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाए जाने की अफवाहें हैं, जबकि प्रो वेरिएंट में सबसे नया और तगड़ा चिपसेट स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 लगाया जा सकता है। हालांकि यह चिपसेट भी अक्‍टूबर में लॉन्‍च हो रहा है। उसके बाद ही नई रेडमी सीरीज को लाया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो टिपस्टर ने कहा कि Redmi K80 Pro में ग्लास बैक और मेटल मिडिल फ्रेम होगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »