Redmi K70E की रियल इमेज आईं सामने, 64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग से होगा पैक

Redmi K70E : टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने Redmi K70E स्‍मार्टफोन की असल तस्‍वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के नए Redmi K70 सीरीज स्‍मार्टफोन्‍स होने वाले हैं लॉन्‍च
  • इस महीने चीन में पेश किए जा सकते हैं
  • Redmi K70E की रियल तस्‍वीरें सामने आई हैं

Redmi ने Weibo पर कन्‍फर्म किया है कि Redmi K70E में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8300 अल्ट्रा प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: digital chat station

Xiaomi के नए Redmi K70 सीरीज स्‍मार्टफोन्‍स इस महीने चीन में लॉन्‍च होने वाले हैं। बीते काफी वक्‍त से इससे जुडी खबरें आ रही हैं और नई सीरीज के स्‍पेक्‍स और फीचर्स भी लीक रिपोर्ट में पता चले हैं। शाओमी भी अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी जानकारियां शेयर कर रही है। अब जानेमाने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने Redmi K70E स्‍मार्टफोन की असल तस्‍वीरें शेयर की हैं। तस्‍वीरों से पता चलता है कि अपकमिंग रेडमी डिवाइस बेजल लेस डिजाइन के साथ आएगी यानी फ्रंट में जहां तक नजर जाएगी आपको डिस्‍प्‍ले ही दिखाई देगा।  

डिजिटल चैट स्‍टेशन के पोस्‍ट से पता चला है कि Redmi K70E में शानदार डिजाइन होगा। इसका स्‍क्रीन टु बॉडी रेश्‍यो काफी स्‍लीक होगा। फोन में 1.5K फ्लेक्सिबल स्‍ट्रेट स्‍क्रीन होगी। यह हाई फ्रीक्‍वेंसी 1920Hz PWM डिमिंग की खूबियों के साथ आएगा जिसका मतलब है कि फोन का डिस्‍प्‍ले आपकी आंखों को नहीं थकाएगा और लंबे वक्‍त तक स्‍मार्टफोन इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। डिवाइस में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की जानकारी भी दी गई है।    

Redmi ने Weibo पर कन्‍फर्म किया है कि Redmi K70E में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8300 अल्ट्रा प्रोसेसर होगा। इस फोन ने AnTuTu पर 1,526,328 पॉइंट हासिल किए हैं। कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि यह फोन Xiaomi हाइपरओएस पर रन करेगा। फोन में 5,500mAh की बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी के एक पोस्‍ट से यह भी पता चलता है कि फोन को इस महीने के आखिर तक पेश किया जा सकता है।  

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें, तो Redmi K70E में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर हो सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन में ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम होगा। इसका वजन 198 ग्राम होने का अनुमान है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.