Redmi K70 Pro होगा 120W फास्ट चार्जिंग वाला फोन! Snapdragon 8 Gen 3 के साथ अगले महीने होगा लॉन्च!

Redmi K70 में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2023 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70 में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिल सकता है।
  • Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 मिलने की बात कही गई है।
  • Redmi K70e फोन Dimensity 9200+ चिप के साथ आ सकता है।

Redmi K70 Pro इससे पहले आए Redmi K60 Pro (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K सीरीज को जल्द ही एक्सपेंड करने जा रही है, ऐसी खबर है। Redmi K70 सीरीज को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द Redmi K70 को लेकर कंपनी घोषणा कर सकती है। यहां तक कि सीरीज के नवंबर-दिसंबर में लॉन्च होने तक की बात मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। सीरीज में कंपनी Redmi K70e, Redmi K70, और Redmi K70 Pro को पेश कर सकती है। एक टिप्स्टर ने अब इस सीरीज के बारे में बड़ा अपडेट दिया है।

Redmi K70 सीरीज पर कंपनी काम कर रही है और जल्द ही इसके लॉन्च होने की संभावना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीरीज के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो चुके हैं। अब एक चीनी टिप्स्टर ने सीरीज को लेकर नया खुलासा किया है। टिप्स्टर Tiyan more ने Weibo पोस्ट के जरिए सीरीज की बैटरी और चार्जिंग के बारे में बताया है। टिप्स्टर का कहना है कि Redmi K70 में 5,500mAh बैटरी होगी, जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिलेगी। फोन का मॉडल नम्बर 2311DRK48C बताया गया है जिसे हाल ही में चीन में 3C सर्टिफिकेशन मिला है। यानी कि सीरीज का लॉन्च अब बहुत नजदीक है। 

Redmi K70 Pro में 5,120mAh बैटरी बताई गई है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। जैसा कि टिप्स्टर ने खुलासा किया है। कहा गया है कि फोन नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं। Redmi K70 सीरीज के परफॉर्मेंस के बारे में भी लीक्स में खुलासा हो चुका है। यहां फोन के प्रोसेसर डिटेल्स भी सामने आए हैं। 

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसके प्रोसेसर डिटेल शेयर किए हैं। जिसके मुताबिक Redmi K70 में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा। यहां पर टिप्स्टर ने 90W फास्ट चार्जिंग की बात भी जोड़ी है। वहीं, Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 मिलने की बात कही गई है। यह प्रोसेसर अभी रिलीज होना बाकी है। सीरीज के निचले मॉडल Redmi K70e में Qualcomm Snapdragon की बजाए MediaTek प्रोसेसर आने की बात की गई है। यह फोन Dimensity 9200+ के साथ आ सकता है। Redmi K70e की चार्जिंग और बैटरी कैपिसिटी के बारे में अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.