108MP कैमरा के साथ आएगा Redmi K50 Pro+ फोन! स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

पिछले महीने टिप्सटर ने बताया था कि यह फोन 6.7 इंच OLED Full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

108MP कैमरा के साथ आएगा Redmi K50 Pro+ फोन! स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक
ख़ास बातें
  • Redmi K50 Pro Plus में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  • रेडमी के50 प्रो प्लस में मिल सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • रेडमी के50 प्रो प्लस Redmi K50 सीरीज़ का हिस्सा होगा
विज्ञापन
Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, Redmi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख, कीमत और स्पेसिफिकेशन संबंधी किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि Xiaomi द्वारा नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि रेडमी के50 प्रो प्लस Redmi K50 सीरीज़ का हिस्सा होगा, जिसमें वनीला Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे। पिछले महीने एक अन्य Redmi फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे माना जा रहा है कि यह उपरोक्त फोन में से कोई एक हो सकता है।

टिप्सटर 'Panda is bald' के वीबो पोस्ट के अनुसार, आगामी Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। रेडमी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी की बात करें, तो यह फोन 108 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस से लैस होगा।

टिप्सटर ने यह भी उल्लेख किया है कि रेडमी के50 प्रो प्लस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फ्लैक्सिबल स्क्रीन दी जा सकती है। रेडमी के50 प्रो प्लस फोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, ऐसे में लीक को भी हम फिलहाल अफवाह मात्र ही समझ सकते हैं।

पिछले महीने जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने आगामी रेडमी फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक किए थे। टिप्सटर ने बताया था कि यह फोन 6.7 इंच OLED Full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। टिप्सटर के एक अन्य पोस्ट में जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफोन 100 वॉट फास्ट चार्जिंग, डुअल-स्पीकर और IP68 वाटर और डस्ट रसिस्टेंट से लैस होगा।

रेडमी के50 सीरीज़ के लॉन्च से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने वीबो के जरिए ग्राहकों से आगामी रेडमी फोन से जुड़े फीडबैक लिए हैं। हालांकि, उन्होंने फिलहाल इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।  
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi K50 Pro Plus, Redmi K50, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »