Redmi K30 Pro Zoom Edition के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग पहले ही Redmi K30 सीरीज़ में Redmi K30 Pro Zoom Edition के शामिल होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 12:53 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro Zoom Edition होगा कैमरा के दीवानों के लिए
  • Redmi K30 Pro से 24 मार्च को उठेगा पर्दा
  • Redmi K30 Pro Zoom Edition में 50x ज़ूम क्षमता संभव

Redmi K30 Pro Zoom Edition हुआ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

Xiaomi अपने Redmi K30 Pro स्मार्टफोन को चीन में 24 मार्च को लॉन्च करने वाली है। रेडमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने हाल ही में अपने वीबो अकाउंट पर रेडमी के30 सीरीज़ में Redmi K30 Pro Zoom Edition के शामिल होने का ऐलान किया था। रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन, जैसे की नाम से समझ आ रहा है कि यह फोन रेडमी के30 प्रो का कैमरा-फोकस्ड वर्ज़न होगा। अब, लॉन्च से पहले रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन फोन गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो गया है। इसके अलावा रेडमी के30 प्रो की एक टीज़र फोटो सामने आई थी, जिससे फोन में पॉप-अप कैमरे की मौजूदगी का पता चला।

Redmi K30 Pro Zoom Edition फोन लिस्टिंग में "Imipro" कोडनेम के साथ दिखा है। गीकबेंच की इस लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी के30 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। Gizmo China की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी के30 प्रो ज़ूम में एंड्रॉयड 10 और 8 जीबी रैम हो सकते हैं।
Advertisement

याद दिला दें कि विबिंग ने पहले ही रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के बारे में खुलासा किया था। लेकिन यह कब लॉन्च होगा? इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है। संभावना है कि यह फोन भी रेडमी के30 प्रो के साथ 24 मार्च को लॉन्च किया जाए।

रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन के नाम से ही साफ है कि यह वही फोन है जिस पर Xiaomi बीते साल से काम कर रही है। अक्टूबर 2019 की रिपोर्ट में कहा गया था कि Xiaomi एक ऐसे फोन पर काम कर रही है, जिसमें 50x ज़ूम क्षमता होगी। यह जानकारी मीयूआई11 कैमरा ऐप के ज़रिए मिली।
Advertisement

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी दी गई कि रेडमी के30 प्रो 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का यह ऐलान उन पुरानी रिपोर्ट्स के बाद आया, जिनमें कहा गया था कि कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस को मार्च के अंत तक लॉन्च कर देगी।
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने वीबो अकाउंट पर रेडमी के30 प्रो की टीज़र तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें डिवाइस का बैक पैनल दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर के मुताबिक, रेडमी के30 प्रो फोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi K30 Pro, Redmi K30 Pro Zoom Edition
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.