Redmi K30 Pro की कीमत को लेकर मिली ठोस जानकारी

Redmi K30 Pro शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी का फ्लैगशिप हैंडसेट होगा। अभी हाल ही में जानकारी मिली थी कि Redmi K30 Pro को Huawei P40 सीरीज़ और Honor 30 सीरीज़ के बीच में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 12 मार्च 2020 20:01 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के30 प्रो स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा
  • Redmi K30 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद
  • रेडमी के30 प्रो को मार्च 2020 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
Redmi K30 Pro को इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत सार्वजनिक हुई है। रेडमी ब्रांड के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि रेडमी के30 प्रो की कीमत CNY 3,000 (करीब 31,900 रुपये) से ज़्यादा होगी। दरअसल, यह अधिकारी एक वीबो यूज़र के एक सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा था। गौर करने वाली बात है कि Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इशारों में रेडमी के30 प्रो की कीमत CNY 3,000-CNY 3,500 के बीच होने की जानकारी दी थी। इसके अतिरिक्त लू विबिंग ने यह भी दावा किया है कि रेडमी के30 प्रो के लॉन्च इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं लॉन्च होगा।

MyDrivers की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर वैंग टैंग ने एक वीबो यूज़र के सवाल के जवाब में कहा है कि Redmi K30 Pro खरीदने के लिए CNY 3,000 से ज़्यादा भुगतान करना होगा।
Advertisement

इसके अतिरिक्त कंपनी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने खुलासा किया कि कंपनी रेडमी के30 प्रो के लॉन्च इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन नहीं लॉन्च करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विबिंग ने गुरुवार को यह जानकारी अपने वीबो अकाउंट के ज़रिए एक पोस्ट में दी। हालांकि, यह पोस्ट इस अधिकारी के अकाउंट पर नहीं मौज़ूद था।

बता दें कि Redmi K30 Pro शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी का फ्लैगशिप हैंडसेट होगा। अभी हाल ही में जानकारी मिली थी कि Redmi K30 Pro को Huawei P40 सीरीज़ और Honor 30 सीरीज़ के बीच में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

बीते महीने लू विबिंग ने एक पोस्ट के ज़रिए बताया था कि रेडमी के30 प्रो स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 5जी सपोर्ट भी मिलेगा। इसी पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि अगामी फोन की कैमरा परफोर्मेंस, बैटरी लाइफ और स्मार्टफोन अनुभव बेहतर होगा। अधिकारिक टीज़र से फोन के फ्रंट पैनल की झलक मिल चुकी है। इसमें कोई कटआउट नहीं है। माना जा रहा है कि इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, ताकि यूज़र्स फुल-स्क्रीन अनुभव पाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi K30 Pro, Redmi K30 Pro Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.