Redmi K30 Pro 5G में हो सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Xiaomi Redmi K30 Pro 5G की पिछली लीक्स में फोन में 4,700 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल होने का दावा किया गया था। फोन Snapdragon 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi K30 Pro 5G में हो सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Xiaomi Redmi K30 Pro 5G में 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है

ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro में 4,700 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा किया गया है
  • फोन मॉडल नंबर M2001J11E और M2001J11C के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हैं
  • रेडमी के30 प्रो 5जी में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हो सकता है
विज्ञापन
Xiaomi के दो 5G फोन को चीन में 3C सर्टिफिकेशन मिल गया है और यह दोनों मॉडल नंबर Redmi K30 Pro के हैं। बता दें कि रेडमी के30 5जी को कंपनी ने चीन में दिसंबर 2019 में लॉन्च किया था, लेकिन सीरीज़ के हाई-एंड माडल रेडमी के30 प्रो 5जी को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। 3सी सर्टिफिकेशन मिलने का मतलब है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि लिस्टिंग में दोनों मॉडल नंबर की स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। एक ताजा रिपोर्ट यह भी बताती है कि रेडमी के30 प्रो के साथ कंपनी 33W चार्जर दे सकती है, जिसे एक दिन पहले 3सी सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है।

कथित तौर पर 3C सर्टिफिकेशन साइट में देखे गए दोनों Xiaomi 5G फोन मॉडल नंबर M2001J11E और M2001J11C के साथ आते हैं। जबकि लिस्टिंग में फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। चीनी मीडिया ITHome का दावा है कि यह आगामी Redmi K30 Pro 5G है। 3सी लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Xiaomi के एक 33 वॉट फास्ट चार्जर को एक दिन पहले 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। संभावना है कि यह वही चार्जर हो।

रेडमी के30 फ्रो 5जी के बारे में फिलहाल ऑनलाइन बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल इसकी लीक भी नहीं आई हैं, इसलिए इस बात की पुष्टी नहीं की जा सकती कि यह मॉडल नंबर रेडमी के30 प्रो 5जी हो। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि रिपोर्ट में लगाई गई अटकलें Xiaomi के हालिया फोन के मॉडल नंबरों के आधार पर हों।

हम आपको इस रिपोर्ट पर पूरी तरह से भरोसा करने के लिए नहीं कहेंगे। पिछले कुछ लीक पर भरोसा किया जाए तो Redmi K30 Pro 5G में 4,700 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। फोन Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आ सकता है और इसके पीछे की तरफ 64-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाला क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »