Redmi K30 का नया टीज़र ज़ारी, इस कलर वेरिएंट की मिली झलक

Redmi K30 की कीमत को लेकर दावा किया गया है कि यह तकरीबन 23,500 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह Redmi K20 का अपग्रेड होगा।

Redmi K30 का नया टीज़र ज़ारी, इस कलर वेरिएंट की मिली झलक

Redmi K30 डुअल मोड 5जी सपोर्ट से होगा लैस

ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि रेडमी के30 में एंड्रॉयड 10 काम करेगा
  • रेडमी के30 30 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा
  • Redmi K30 में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी
विज्ञापन
Redmi K30 को 10 दिसंबर को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाना है। लेकिन लॉन्च किए जाने से पहले इस फोन के टीज़र्स लगातार Xioami द्वारा शेयर किए जा रहे हैं। हाल ही में जारी एक टीजर के हिसाब से रेडमी के30 को नया मैट कलर फिनिश दिया गया है। माना जा रहा है कि इस फोन को शाओमी कुछ नए इंटरनेट ऑफ थिंग्स डिवाइस के साथ लॉन्च करेगी। इसके अलावा फोन के डिजाइन की बात की जाए तो इसको लेकर इंटरनेट पर कुछ रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) भी सामने आई हैं। रेंडर्स के हिसाब से फोन में दो सेल्फी कैमरे हैं, साथ ही पीछे की तरफ वर्टिकल पोजीशन में कैमरा सेटअप है।

वीबो पोस्ट के जरिए Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने रेडमी के30 के बिल्कुल अलग कलर वेरिएंट का टीज़र शेयर किया है। जो वेरिएंट शेयर किया गया है वो रंग रेडमी के20 में देखे गए रंगों से बिल्कुल अलहदा है। हमें Realme X2 Pro के कंक्रीट एडिशन में इस कलर वेरिएंट की झलक मिल चुकी है। विबिंग ने इस बात की भी पुष्टि की है कि रेडमी के30 के साथ कुछ इंटरनेट ऑफ थिंग्स डिवासेज को भी लॉन्च किया जाएगा।

आधिकारिक पुष्टि के अलावा रेडमी के30 के डिजाइन की झलक दिखाते हुए कई रेंडर्स वीबो पर पोस्ट किए गए हैं। इनके हिसाब से फोन में वर्टिकल पोजीशन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के पीछे गोलाकार की फिनिश में कैमरे को देखा जा सकता है, इसके साथ ही एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी फोन के साथ आएगा। उम्मीद है कि फोन इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। क्योंकि रेंडर में कहीं भी फिंगर प्रिंट सेंसर नहीं दिखता है।

यह भी पढ़ें- Vivo Y9s हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से है लैस

Redmi K30 के लीक रेंडर के हिसाब से फोन में दो सेल्फी कैमरे हैं। Xiaomi ने भी टीजर जारी कर बताया है कि फोन में सेल्फी कैमरा और 5जी सपोर्ट होना तय है। पिछले हफ्ते भी इस फोन की वास्तविक तस्वीरें लीक हुई थीं। इनमें दो सेल्फी कैमरे की झलक मिली थी जिन्हें होल-पंच में जगह दी गई थी।

इसके अलावा शाओमी केंद्रित टिपस्टर Xiaomishka ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जो कि एक आधिकारिक टीजर का है। इसमें रेडमी के30 का फ्रंट पैनल दिखता है। ऐसी उम्मीद है कि फोन में ऊपर की तरफ और दोनों साइड में बेहद ही पतले बॉर्डर हैं, रेडमी के20 सीरीज की ही तरह नीचे की तरफ स्मॉल चिन है।
 

Redmi K30 price (rumoured)

रेडमी के30 की कीमत क्या होगी? अभी इस बात से पर्दा उठाया जाना बाकी है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट किया है कि यह फोन 2,300 चीनी युआन (तकरीबन 23500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें रि रेडमी के20 को भारत में रेडमी के20 प्रो के साथ लॉन्च किया गया था जिसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये थी। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का था।

यह भी पढ़ें- Vivo U20 की अगली सेल अब इस दिन होगी Amazon पर
 

Redmi K30 specifications (rumoured)

दावा किया गया है कि रेडमी के30 में एंड्रॉयड 10 काम करेगा। इसके ऊपर मीयूआई 11 भी रहेगा। लीक तस्वीरों के हिसाब से फोन में 6.66 इंच का फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले, 395 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एक्सएक्स सीरीज प्रोसेसर हो सकता है। ऐसी चर्चा भी है कि फोन में 5जी सपोर्ट वाला मीडियाटेक प्रोसेसर हो सकता है। चीन की 3सी डेटाबेस में फोन को लिस्ट किया गया था। इसके हिसाब से रेडमी के30 30 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। रेडमी के30 के साथ शाओमी रेडमी के30 प्रो फ्लैगशिप मॉडल को भी लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के नेक्स्ट जनरेशन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और साथ ही रेडमी के20 प्रो की तुलना में अपग्रेडेड फीचर के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »