Redmi K30 5G मॉडल लॉन्च हो सकता है भारत में

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में Redmi K30 5G फोन का रैम और स्टोरेज वेरिएंट 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी में उपलब्ध होगा। चीन में फोन का 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल भी पेश किया गया था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार भारत में इस वेरिएंट को पेश नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 12:24 IST
ख़ास बातें
  • भारत में नहीं मिलेगा Redmi K30 5G का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
  • भारत में रेडमी के30 5जी में मिलेंगे केवल दो कलर ऑप्शन
  • रेडमी के30 5जी में मौजूद है डुअल सेल्फी कैमरा

Redmi K30 5G की बैटरी 4,500 एमएएच की है

Redmi K30 5G स्मार्टफोन Redmi K30 के साथ पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, मई में Redmi K30 5G Racing Edition भी चीन में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, रेडमी के30 को भारत में POCO X2 के रूप में लाया गया था, जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया है। हालांकि अब लेटेस्ट रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी 5जी वेरिएंट भी जल्द ही भारत में दस्तक दे सकती है। लेटेस्ट रिपोर्ट में रेडमी के30 5जी फोन के भारत रैम व स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि भारत में यह दो कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल का हवाला देते हुए Pricebaba की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जल्द ही Redmi K30 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट की मानें, यह फोन भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। यह रेडमी का भारत में लॉन्च होने वाला पहला 5जी स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा, टिप्सटर का दावा है कि फोन भारत में फ्रॉस्ट व्हाइट और मिस्ट पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, चीन में रेडमी के30 5जी स्मार्टफोन डीप सी लाइट, टाइम मोनोलॉग, फ्लावर शैडो, पर्पल जेड फैंटसी कलर में लॉन्च किया गया था। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में इस फोन का रैम और स्टोरेज वेरिएंट 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी में उपलब्ध होगा। चीन में फोन का 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल भी पेश किया गया था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार भारत में इस वेरिएंट को पेश नहीं किया जाएगा।
Advertisement
 

Redmi K30 5G Racing Edition specifications

रेडमी के30 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। स्मार्टफोन के 5जी वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और 4जी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 735जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

Redmi K30 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन मे मीमोजी, सुपर नाइट सीन मोड, रॉ फॉर्मेट सपोर्ट और अन्य एआई फीचर्स हैं। 4जी वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरे की जगह 2 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

रेडमी के30 5जी डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं। इन्हें डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

रेडमी के30 5जी में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, 5जी जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K30 5G, Redmi K30 5G Specifications, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.