Redmi K20 Pro के साथ लॉन्च होगा रेडमी के20, फ्लिपकार्ट पर ज़ारी हुआ टीज़र

रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो चीनी मार्केट में मई महीने में उतारे गए थे। इसके बाद Redmi K20 को ग्लोबल मार्केट में Mi 9T के नाम से लाया गया। कंपनी ने भारत में Redmi K20 को लॉन्च करने का फैसला किया है। साथ में Redmi K20 Pro भी आएगा।

Redmi K20 Pro के साथ लॉन्च होगा रेडमी के20, फ्लिपकार्ट पर ज़ारी हुआ टीज़र

Redmi K20 Pro के साथ लॉन्च होगा रेडमी के20, फ्लिपकार्ट पर ज़ारी हुआ टीज़र

ख़ास बातें
  • रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये) है
  • Redmi K20 की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) है
  • Redmi K20 सीरीज़ के फोन 48 मेगापिक्सल के कैमरे से हैं लैस
विज्ञापन
Redmi K20 को अब ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में एक बार फिर पुरानी बात को दोहराया गया कि रेडमी के20 को भारतीय मार्केट में 17 जुलाई को पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से यह भी साफ है कि फोन इसी ई-कॉमर्स साइट के ज़रिए बेचा भी जाएगा। टीज़र पेज पर फोन के कई फीचर का भी ज़िक्र है। टीज़र्स की मानें तो फोन एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरे, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, ऑरा प्राइम डिज़ाइन और अन्य कई लुभावने फीचर्स के साथ आएगा। Redmi K20 और Redmi K20 Pro को चीनी मार्केट में मई महीने में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही फोन को भारत में लाए जाने की चर्चा गर्म है।

Flipkart की वेबसाइट पर एक अलग पेज के ज़रिए Redmi K20 सीरीज़ टीज़र ज़ारी किया गया है। लिस्टिंग से साफ है कि फोन इस ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट को शाओमी की आधिकारिक साइट Mi.com पर भी उपलब्ध कराया जाना तया है। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो चीनी मार्केट में मई महीने में उतारे गए थे। इसके बाद Redmi K20 को ग्लोबल मार्केट में Mi 9T के नाम से लाया गया। कंपनी ने भारत में Redmi K20 को लॉन्च करने का फैसला किया है, ना कि ग्लोबल Mi 9T वेरिएंट को। भारत में Redmi K20 के साथ Redmi K20 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा।
 
7p4901as

रेडमी के20 प्रो पर हर किसी की है नज़र!

 

Redmi K20, K20 Pro की भारत में कीमत (अनुमान)

कीमत को लेकर कोई टीज़र नहीं जारी किया गया है। लेकिन भारत में Redmi K20 और K20 Pro के दाम चीनी मार्केट के आसपास ही रहने की उम्मीद है।

चीनी मार्केट में नए रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) है।

Redmi K20 की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) है, इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,200 रुपये) होगी। हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) में बेचा जाएगा।
 

Redmi K20 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 प्रतिशत है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Redmi K20 Pro में 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें ऐड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi K20 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।
 

Redmi K20 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी के20 का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लगभग Redmi K20 Pro से मिलते-जुलते हैं। जैसे कि रेडमी के20 में भी 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है। दोनों ही स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं।

लेकिन Redmi K20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Redmi K20 के तीन वेरिएंट हैं, 6 जीबी रैम/64 जीबी, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। यह फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • कमियां
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K20, Redmi K20 Pro
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »