Redmi K20 Pro हो सकता है स्नैपड्रैगन 885 प्रोसेसर वाले रेडमी फ्लैगशिप फोन का नाम

Weibo पर Redmi K20 Pro की स्क्रीन पर लगाया गया प्रोटेक्शन फिल्म सार्वजनिक हुआ है। आम तौर पर यह रिटेल बॉक्स में नए फोन के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2019 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro में 48 मेगापिक्सल सेंसर, 6.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा
  • Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 13 मई को पेश किया जा सकता है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा रेडमी के20 प्रो
Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने पुष्टि की थी कि रेडमी के फ्लैगशिप फोन को Redmi X के नाम से नहीं बुलाया जाएगा। लेकिन अब नई लीक से पता चला है कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस इस हैंडसेट को Redmi K20 Pro का नाम मिलेगा। दरअसल, चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक प्रोटेक्शन फिल्म सार्वजनिक होने से Redmi K20 Pro के नाम का खुलासा हुआ है। इसमें लिखा है कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 4,000 एमएएच बैटरी, 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और 6.39 इंच के एमोलेड डिस्प्ले से लैस है।

Weibo पर Redmi K20 Pro की स्क्रीन पर लगाया गया प्रोटेक्शन फिल्म सार्वजनिक हुआ है। आम तौर पर यह रिटेल बॉक्स में नए फोन के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है कि यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। देखा जाए तो एक तरह से रेडमी फ्लैगशिप हैंडसेट के नाम का खुलासा भी हो गया है। आगे पता चला है कि इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी और यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

इस प्रोटेक्शन फिल्म से यह भी पता चला है कि Redmi K20 Pro में 48 मेगापिक्सल का सेंसर और 6.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा। रेडमी फ्लैगशिप फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की खबर है। दावा किया गया था कि इस हैंडसेट के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर, एक 13 मेगापिक्सल का सेंसर और एक  8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। Xiaomi Mi 9 SE की तरह इस हैंडसेट में भी 13 मेगापिक्सल का वाला सेंसर सुपर वाइड एंगल लेंस के साथ आ सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिए जाने की उम्मीद है।

रेडमी फ्लैगशिप 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। फिलहाल, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं सामने आई है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इस फोन में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 होने का पता चला था।
Advertisement

बता दें कि Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 13 मई को पेश किया जा सकता है, Realme X को लॉन्च किए जाने से ठीक दो दिन पहले।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.