Redmi K20 Pro मार्वल हीरो लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें खासियतें

Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition Launch: रेडमी के20 प्रो मार्वल हीरो लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जुलाई 2019 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro का नया वेरिएंट आयरन मैन बैक फिनिश के साथ आएगा
  • रेडमी के20 प्रो का यह लिमिटेड एडिशन वेरिएंट गिफ्ट बॉक्स में मिलेगा
  • Redmi K20 Pro के नए वेरिएंट को भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं

Redmi K20 Pro मार्वल हीरो लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें खासियतें

Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition: रेडमी के20 प्रो को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और अगले कुछ हफ्तों में इसे भारत में उतारा जाएगा। भारतीय मार्केट में लॉन्च होने से पहले कंपनी ने अब Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition को लॉन्च कर दिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Redmi K20 Pro का यह नया एडिशन आयरन मैन फिनिश, मार्वल आधारित थीम के साथ आ रहा है। Redmi K20 Pro का यह एडिशन एक विशेष गिफ्ट बॉक्स में आएगा जिसपर एवेंजर्स (Avengers) लोगो बना होगा। केवल इतना ही नहीं, गिफ्ट बॉक्स में Avengers थीम वाला बैक कवर भी मिलेगा।

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर नए Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition गिफ्ट बॉक्स की घोषणा की है। बता दें कि Redmi K20 Pro के इस एडिशन की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और नए एडिशन को फिलहाल Mi.com पर लिस्ट भी नहीं किया गया है।

वीबो पर साझा की गई तस्वीरों से इस बात का संकेत मिलता है कि Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition में आपको आयरन मैन फिनिश, ब्लू रंग का एवेंजर्स (Avengers) थीम वाला बैक कवर दिया जाएगा। यह सब एक गिफ्ट बॉक्स में होगा, बॉक्स पर एवेंजर्स (Avengers) लोगो बना नज़र आ रहा है।
 

Redmi K20 Pro की कीमत

चीनी मार्केट में रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) है।
Advertisement
 

Redmi K20 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 प्रतिशत है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Redmi K20 Pro में 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें ऐड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Redmi K20 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.