Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च

इंटरनेशनल मार्केट में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 22:46 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K100 Pro सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे
  • इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को बाद में पेश किया जाएगा
  • Redmi K100 Pro सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Redmi K100 Pro सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को बाद में पेश किया जाएगा। पिछले वर्ष Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने Redmi K90 सीरीज को लॉन्च किया था। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Redmi ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज को 11 अगस्त को चीन में पेश किया जाएगा। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल होंगे। इसके बाद कंपनी इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को लाएगी। Xiaomi के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने स्पष्ट किया है कि इस सीरीज के Redmi K100 का टारगेट ऐसे कस्टमर्स होंगे जो बेहतर एक्सपीरिएंस के साथ फ्लैगशिप-ग्रेड एक्सपीरिएंस चाहते हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन को Pro मॉडल्स के बाद पेश किया जाएगा। 

Redmi K100 Pro Max को Cabernet Red कलर में दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन में कलर से मैच वाला मेटल का फ्रेम है। Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच OLED स्क्रीन होगी। इस स्मार्टफोन के रियर में Sound by Bose की ब्रांडिंग दिख रही है। इंटरनेशनल मार्केट में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। Redmi K100 Pro सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन्स में LTPO फ्लैट डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 Pro Max में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। ये स्मार्टफोन्स 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। Redmi K100 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। पिछले महीने Redmi K90 Ultra को पेश किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED 1.5K (1,280 × 2,772 पिक्सल्स) डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.