Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ, पोस्टर में लीक हुआ रेड चैरी लुक!

फोन चेरी रेड फिनिश में नजर आ रहा है जो कि इसका फ्लैगशिप कलर रहने वाला है। रियर में फोन के अंदर तीन कैमरा नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 19:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K100 Pro फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा।
  • फोन चेरी रेड फिनिश में नजर आ रहा है।
  • रियर में फोन के अंदर तीन कैमरा नजर आ रहे हैं।

Redmi K100 Pro से जल्द ही कंपनी पर्दा उठाने वाली है।

Photo Credit: GizmoChina

Redmi K100 Pro लॉन्च से पहले एक के बाद एक सुर्खियां बटौर रहा है। फोन को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। अब लॉन्च से पहले इस फोन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। फोन में सबसे धमाकेदार 185Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन के लॉन्च से ठीक पहले इसका एक पोस्टर ऑनलाइन लीक हो गया है जिसमें इस बात का खुलासा होता है। इसी के साथ यह अपकमिंग स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस होकर आने वाला है। आइए जानते हैं अपकमिंग Redmi फोन के बारे में अन्य खास बातें। 

Redmi K100 Pro के लॉन्च से पहले डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। ChinaJoy event में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है जिसमें इसका ऑफिशियल लुक सामने आने वाला है। फोन के लॉन्च से ठीक पहले इसका पोस्टर (via) सामने आया है जिसमें इसके डिजाइन का भी पता चलता है। फोन चेरी रेड फिनिश में नजर आ रहा है जो कि इसका फ्लैगशिप कलर रहने वाला है। रियर में फोन के अंदर तीन कैमरा नजर आ रहे हैं। 

इसमें Bose ट्यून्ड साउंड का भी पता चलता है। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आ चुका है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है। जिसके साथ में कंपनी 16GB तक रैम देने वाली है। अपकमिंग रेडमी फोन ने बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर सिंगल कोर में 3,429 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 10,461 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। साथ में 50W वायरलैस चार्जिंग भी इसमें मिल सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से बैटरी और चार्जिंग की पुष्टि होना अभी बाकी है। इसका कैमरा काफी चर्चा में है। 

हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Redmi K100 Pro में 2000 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। इसके साथ में अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर भी मिलने की संभावना है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। इसके अलावा यह वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68, IP69 आदि रेटिंग से लैस किया जा सकता है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.