Redmi Go का 16 जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में लॉन्च, जानें दाम

रेडमी गो के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,799 रुपये में बेचा जाएगा। पुराने वेरिएंट की तुलना में स्टोरेज दोगुनी करने के लिए आपको मात्र 300 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 27 मई 2019 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Go एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है
  • 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है रेडमी गो
  • 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है Redmi Go
बीते हफ्ते Xiaomi ने ज़्यादा स्टोरेज वाले Redmi Go के नए वेरिएंट लाने का टीज़र जारी किया था। अब Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Redmi Go के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। अब तक इस फोन का सिर्फ 8 जीबी वेरिएंट मिलता था। रेडमी गो के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। Xiaomi की ओर से रेडमी गो के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए ईएमआई का विकल्प भी दिया गया है।
 

Redmi Go (16 जीबी वेरिएंट) कीमत, उपलब्धता

रेडमी गो के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,799 रुपये में बेचा जाएगा। पुराने वेरिएंट की तुलना में स्टोरेज दोगुनी करने के लिए आपको मात्र 300 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। याद रहे कि Redmi Go के 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। Redmi India के आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक, फोन मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर्स और फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। Redmi Go के 16 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को आज से मी होम स्टोर्स में ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध करा दिया गया है।
Advertisement
 

Redmi Go (16 जीबी वेरिएंट) स्पेसिफिकेशन

याद रहे कि Xiaomi ने सबसे पहले रेडमी गो के 8 जीबी वेरिएंट को मार्केट में उतारा था। नए वेरिएंट में दोगुनी स्टोरेज के अलावा कुछ भी अलग नहीं है। यानी दोनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं।

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी गो (Redmi Go) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। नया वेरिएंट 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूज़र को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 137 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.