Redmi Go एंड्रॉयड गो फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi Go India Launch: Xiaomi ने अपने नए Redmi Go स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी कीमत।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर पर मिलेगा रेडमी गो फोन
  • Redmi Go की भारत में कीमत है 4,499 रुपये
  • 22 मार्च को है Redmi Go की पहली सेल

Redmi Go India Launch: रेडमी गो एंड्रॉयड गो फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने अपने नए Redmi Go स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान आज रेडमी गो स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा गया है। याद करा दें कि, Redmi Go स्मार्टफोन को सबसे पहले जनवरी 2019 में पेश किया गया था। Redmi Go की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन एचडी डिस्प्ले, अनलिमिटेड गूगल फोटोज़ स्टोरेज, 3,000 एमएएच बैटरी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। रेडमी गो स्मार्टफोन 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं और गूगल असिस्टेंट हिंदी (Google Assistant Hindi) सपोर्ट के साथ आएगा। आइए अब आपको भारत में Redmi Go की कीमत, लॉन्च ऑफर्स, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Redmi Go की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और उपलब्धता

भारतीय बाजार में रेडमी गो की कीमत 4,499 रुपये है। इस दाम में आपको 1 जीबी रैम/ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने 1 जीबी रैम/ 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च नहीं किया है। ग्राहक Redmi Go स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। जैसा कि हमने आपको बताया कि रेडमी गो स्मार्टफोन से सबसे पहले पर्दा जनवरी 2019 में पर्दा उठा था। भारत में Redmi Go स्मार्टफोन की बिक्री 22 मार्च को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर पर होगी। अब बात लॉन्च ऑफर्स की। रेडमी गो के साथ 2,200 रुपये का जियो (Jio) कैशबैक और 100 जीबी तक फ्री डेटा मिलेगा।
 

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी गो (Redmi Go) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसका 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट उतारा है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूज़र को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 137 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.