स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस Redmi फ्लैगशिप फोन पर चल रहा है काम

Xiaomi के सीईओ ली जून ने अपने वीबो चैनल पर एक कमेंट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में लिखा था। अब एक नए पोस्ट में रेडमी के प्रमुख लू विबिंग ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2019 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi by Xiaomi ब्रांड द्वारा लाया जाएगा यह फोन
  • रेडमी को किफायती हैंडसेट के लिए जाना जाता है
  • Redmi Note 7 Pro से जल्द ही उठेगा पर्दा
Redmi सीरीज़ को पहले Xiaomi के किफायती स्मार्टफोन रेंज के लिए जाना था। लेकिन अब रेडमी अलग सब-ब्रांड बन चुका है। Redmi Note 7, Redmi by Xiaomi ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है। यह हैंडसेट कीमत और फीचर के कारण लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 48 मेगापिक्सल सैमसंग जीएम1 सेंसर है। यह डुअल कैमरा सेटअप का हिस्सा है। कंपनी ने अब Redmi Note 7 Pro के अलावा एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया है। अच्छी बात यह है कि इन फोन के बारे में धीरे-धीरे जानकारी उपलब्ध हो रही है। लेकिन लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं पता है।

Xiaomi के सीईओ ली जून ने अपने वीबो चैनल पर एक कमेंट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में लिखा था। अब एक नए पोस्ट में रेडमी के प्रमुख लू विबिंग ने पुष्टि की है कि Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। हाल ही में शाओमी का हिस्सा बने लू विबिंग ने रेडमी टीम एक पोस्ट की है जो ब्रांड के नए स्मार्टफोन के बारे में चर्चा कर रहे थे।
Advertisement

लू विबिंग ने बताया कि टीम ने दो स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro और स्नैपड्रैगन 855 फ्लैगशिप के बारे में विस्तार से चर्चा की। इससे साफ है कि कंपनी फ्लैगशिप स्तर के फोन पर काम कर रही है जिसके लिए रेडमी सीरीज़ को नहीं जाना जाता है।

Redmi ब्रांड के पहले स्मार्टफोन Redmi Note 7 को 15 जनवरी को लॉन्च किया गया था। चीन में इसकी कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,400 रुपये) से शुरू होती है। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है और इसके तीन वेरिएंट हैं। फोन 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाना है।
Advertisement

रेडमी बाय शाओमी ब्रांड ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Snapdragon 855

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  2. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  2. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  3. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  4. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  5. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  6. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  7. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  8. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  9. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  10. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.