Redmi A5 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Xiaomi भारतीय बाजार में अपने Redmi लाइनअप में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है।

Redmi A5 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: Redmi

Redmi A5 में 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi A5 (4G) में 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A5 के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi A5 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi भारतीय बाजार में अपने Redmi लाइनअप में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Redmi A5 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे दस्तक देगा। अब XpertPick की एक नई रिपोर्ट में फोन के बेस वेरिएंट की कीमत का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Redmi A5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi A5 Price


रिपोर्ट के अनुसार, Redmi A5 के 6 RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये होगी। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ-साथ Xiaomi भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। भारत में फोन को लॉन्च होने में थोड़ा समय है, लेकिन Redmi A5 पहले ही कई बाजारों में पेश किया जा चुका है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चल चुका है।


Redmi A5 Specifications


Redmi A5 (4G) में 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 450 निट्स तक है। सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI बेस्ड फेशियल रिकग्निशन है। यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc T7250 से लैस है जिसे 12nm प्रोसेस पर बनाया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है। इस फोन में 6GB रैम और 128GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमें 4GB वर्चुअल रैम भी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi A5 के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है है। यह फोन एंड्रॉयड 15 (गो एडिशन) पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 171.7 मिमी, चौड़ाई 77.8 मिमी, मोटाई 8.26 मिमी और इसका वजन 193 ग्राम है। A5 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  2. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  7. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  8. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  9. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  10. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »