50MP कैमरा वाला Redmi 5G स्मार्टफोन मिल रहा 8 हजार से भी सस्ता, ऐसे मिलेगा फायदा

अगर आपका बजट 8000 रुपये से भी कम है और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 07:52 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A4 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्ले दी गई है।
  • Redmi A4 5G क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है।
  • Redmi A4 5G में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Redmi A4 5G में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

अगर आपका बजट 8000 रुपये से भी कम है और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम ई-कॉमर्स साइट Amazon पर डिस्काउंट पर मिल रहे Redmi A4 5G की बात कर रहे हैं। ग्राहक इस स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती से काफी बचत कर सकते हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर भी अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए Redmi A4 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi A4 5G Price & Offers

Redmi A4 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 7,995 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल नवंबर में 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर एक्सचेंज ऑफर में 7,550 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Redmi A4 5G Specifications

Redmi A4 5G में 1600x720 पिक्‍सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले मिलती है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस पर काम करता है। इस फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप के मामले में A4 5G के रियर में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन साइडमाउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एफएम रेडियो शामिल है। डाइमेंशन के लिए इस स्मार्टफोन की लंबाई 171.88 मिमी, चौड़ाई 77.80 मिमी, मोटाई 8.22 मिमी और वजन 212.35 मिमी है।

Redmi A4 5G की कीमत कितनी है?

Redmi A4 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Advertisement

Redmi A4 5G में कैसी डिस्प्ले है?

Redmi A4 5G में 1600x720 पिक्‍सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले मिलती है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Redmi A4 5G में कैमरा कैसा है?

Redmi A4 5G के रियर में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

Redmi A4 5G की बैटरी कैसी है?

Redmi A4 5G में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी दी गई है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • Bad
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.