Redmi A3x जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Redmi A3x के मॉडल नंबर "24048RN6CG" और "24048RN6CI" हैं। मॉडल नंबर की शुरुआत में 2404 नंबर है जो कि अप्रैल 2024 की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Redmi A3x पर काम कर रही है।
  • चीनी ब्रांड जल्द ही Redmi A3x को पेश करने के लिए तैयार है।
  • Redmi A3x के मॉडल नंबर "24048RN6CG" और "24048RN6CI" हैं।

Redmi A3 में 5000mAh बैटरी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Redmi A3x पर काम कर रही है। Gizmochina द्वारा Redmi A3x को देखा गया है और इस नए मॉडल के भारत में आने की पुष्टि हुई है। हालांकि, स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चला है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें Redmi A3 जैसे फीचर होंगे। Redmi A सीरीज किफायती है और इसे कम्युनिकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। आमतौर पर फोकस कॉलिंग, मैसेजिंग और सामान्य इंटरनेट इस्तेमाल पर है। यहां हम आपको Redmi A3x के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Redmi A3x जल्द देगा दस्तक


Advertisement
Redmi A3 के स्पेसिफिकेशन Redmi A2 जैसे ही थे। ये स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बनाए गए थे जो सिर्फ कॉल और टेक्स्ट मैसेज करते हैं। Redmi A सीरीज एक हाई परफॉर्मेंस वाली स्मार्टफोन सीरीज नहीं है, लेकिन डेली यूज पर फोकस किया गया है। चीनी ब्रांड जल्द ही Redmi A3x को पेश करने के लिए तैयार है।

Redmi A3x के मॉडल नंबर "24048RN6CG" और "24048RN6CI" हैं। मॉडल नंबर की शुरुआत में 2404 नंबर है जो कि अप्रैल 2024 की ओर इशारा करता है, जिसे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन अप्रैल में पेश जाएगा। इसके अलावा मॉडल नंबर्स के आखिर में "G" और "I" वर्ड उन रीजन को दर्शाते हैं जहां फोन बेचा जाएगा। Redmi A3x ऑफिशियल तौर पर ग्लोबल और भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। फिलहाल Redmi A3x के फीचर्स के बारे में पता नहीं है, लेकिन इसमें Redmi A3 जैसे समान फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

700x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  3. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  4. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  5. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  6. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  7. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  8. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  9. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.