Redmi 9 की वास्तविक तस्वीरें लीक, चार रियर कैमरे और हीलियो जी80 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

दावा है कि Redmi 9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 30 मार्च 2020 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Note 10 Lite फोन के फ्रंट कैमरे पर है सस्पेंस बरकरार
  • Xiaomi Mi Note 10 दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन था
  • ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस होगा मी नोट 10 लाइट

Redmi 9 मार्केट में रेडमी 8 के अपग्रेड के तौर पर आएगा

Redmi 9 स्मार्टफोन की पुष्टि अभी तक Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने नहीं की है। हालांकि, इसी बीच फोन की कथित वास्तविक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है। टिप्सटर द्वारा साझा इस तस्वीर में कथित फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है। टिप्सटर ने यह भी खुलासा किया कि रेडमी 9 फोन में पर्पल और ग्रीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा फोन मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आएगा। अगर ये दावे सच साबित होते हैं तो रेडमी 9 फोन मार्केट में बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किए गए Redmi 8 के अपग्रेड के तौर पर आएगा। Redmi ने अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्विटर पर Redmi 9 की कथित वास्तविक तस्वीर साझा की है। टिप्सटर के मुताबिक, रेडमी 9 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। फोन में पिछले हिस्से पर फ्लैश भी दिया जाएगा। टिप्सटर ने यह भी बताया कि इस कथित फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर मौजूद होगा। मीडियाटेक का दावा है कि हीलियो जी80 प्रोसेसर ऑब्जेक्ट रिकॉगनिशन (गूगल लेंस), स्मार्ट फोटो एलबम और बोकेह शूट इनहांसमेंट्स जैसे एआई टास्क को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Xiaomishka नाम के एक अन्य ट्विटर यूज़र ने भी रेडमी 9 फोन की कथित वास्तविक तस्वीर से पर्दा उठाया है। इस तस्वीर में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है। रेडमी 9 की यही तस्वीर पहले भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिख चुकी है। एक यूज़र ने इस फोटो को चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट किया था।

जैसे कि हमने आपको पहले बताया, Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने अभी तक इस कथित रेडमी 9 फोन के लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। याद दिला दें कि रेडमी 8 फोन भारत में पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च हुआ था। यह किफायती स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया था। फोन के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए थे- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Xiaomi, Redmi 9, Redmi 9 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.