Redmi 8A के डिस्प्ले और डिज़ाइन की मिली झलक, 25 सितंबर को होगा लॉन्च

Flipkart की वेबसाइट से पता चला है कि Redmi 8A "ऑरा वेभ ग्रिप" डिज़ाइन के साथ आएगा। डिज़ाइन के बारे में हाथों में बेहतरीन अनुभव देने का दावा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 सितंबर 2019 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8A फोन एंड्रॉयड 9 पाई से लैस हो सकता है
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है रेडमी 8ए में
  • रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच बैटरी दिया जाना तय
Redmi 8A को भारत में 25 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। लेकिन आधिकारिक लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर अलग माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। शाओमी की वेबसाइट पर भी इवेंट पेज लाइव हो गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से साफ है कि रेडमी 8ए मार्केट में रेडमी 7ए की जगह लेगा। यह बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। प्रतीत होता है कि नए फोन में वाटरड्रॉप नॉच होगा। शाओमी की जुबान में कहें तो डॉट नॉच पैनल। रेडमी 8ए में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एचडी+ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।

फ्लिपकार्ट की वेबसाइट से पता चला है कि रेडमी 8ए "ऑरा वेभ ग्रिप" डिज़ाइन के साथ आएगा। डिज़ाइन के बारे में हाथों में बेहतरीन अनुभव देने का दावा है। यह दिखने में टीना लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर से बहुत हद तक मेल खाता है।
Advertisement

डिज़ाइन के अलावा फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर Redmi 8A के डिस्प्ले की भी झलक मिलती है। हैंडसेट में वाटरड्रॉप नॉच है। बॉर्डर पतले हैं, सिर्फ निचले हिस्से को छोड़कर। इसके अलावा डिस्प्ले पैनल के बारे में इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का दावा है।

कंपनी का कहना है कि रेडमी 8ए से यूज़र्स बेहतरीन सेल्फी ले पाएंगे। कैमरा सेंसर को वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिलने वाली है। स्मार्टफोन पर मल्टी टास्किंग भी स्मूथ होगी और बड़ी बैटरी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस।
Advertisement

Xiaomi ने गुरुवार को ही इशारों में बताया था कि रेडमी 8ए 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। याद रहे कि रेडमी 7ए को 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Redmi 8A specifications (अनुमान)

Xiaomi ने अभी तक रेडमी 8ए के किसी अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि,इंटरनेट पर रेडमी 8ए के कई स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। ऐसा रेडमी 8ए के कथित टीना लिस्टिंग से संभव हुआ है। जहां पर M1908C3IC मॉडल नंबर के साथ एक रेडमी फोन को लिस्ट किया गया है। पहले इसे रेडमी 8 माना जा रहा था।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम वाला Redmi 8A फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.217 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के तीन वेरिएंट हैं- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी।
Advertisement

इसी तरह से स्टोरेज के भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। इसके अलावा यूज़र्स 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे। रेडमी 8ए के डुअल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

टीना लिस्टिंग में Redmi 8A को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। यह इशारा कंपनी के ट्वीट से भी मिला है। फोन का डाइमेंशन  156.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 8A specifications, Redmi 8A, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  3. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  4. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  5. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  6. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  7. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  8. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  9. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  10. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.