Redmi 8 की अगली सेल अब 1 दिसंबर 2019 को Flipkart पर

Redmi 8 Next Sale: रेडमी 8 की अगली सेल तारीख का पता चल गया है। जानें Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 नवंबर 2019 16:30 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 8 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं Redmi 8 में
  • रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है

Redmi 8 की अगली सेल अब 1 दिसंबर 2019 को Flipkart पर

Redmi 8 Sale: रेडमी 8 की अगली सेल तारीख से पर्दा उठ गया है। भारत में Xiaomi के इस स्मार्टफोन की अगली सेल अब 1 दिसंबर 2019 को Flipkart, कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर होगी। Redmi 7 का अपग्रेड वर्जन शाओमी रेडमी 8। अहम खासियतों की अगर बात करें तो Redmi 8 में 4 जीबी तक रैम और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। अगर आप भी शाओमी रेडमी 8 खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको रेडमी 8 की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Redmi 8 price in India, सेल ऑफर्स

रेडमी 8 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि, फोन के पहले 50 लाख खरीदारों को स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा।

जैसा कि हमने आपको बताया कि Redmi 8 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग में मिलेगा।

Redmi 8 के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स की बात करें तो HDFC Bank डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत कैशबैक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। दोनों ही कैशबैक ऑफर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।
 

Redmi 8 specifications

डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।

रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।
Advertisement

आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है। Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
  2. Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  3. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
  4. iQOO Z11 Lite का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
  7. ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
  8. Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन और 256GB तक स्टोरेज के साथ आया फोन
  9. महंगी होने के बाद भी नहीं रुकी MG की इस EV की डिमांड, 75,000 यूनिट्स बिक गईं!
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.